scriptभाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी: अक्षय यादव | akshay yadav accused shivpal yadav and pragatisheel samajwadi party | Patrika News
इटावा

भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी: अक्षय यादव

फिरोजाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी अक्षय यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर भाजपा की बी टीम के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है

इटावाApr 26, 2019 / 05:52 pm

Karishma Lalwani

akshay yadav

भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी: अक्षय यादव

इटावा. समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक और फिरोजाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी अक्षय यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर भाजपा की बी टीम के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शिवपाल सिंह यादव व उनके दल का इरादा अपने दल को मजबूत करना नहीं बल्कि सपा को कमजोर करना है। फिरोजाबाद संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरते समय शिवपाल ने वहां की जनता से वादा किया था कि उन्हें सिर्फ एक नोट और एक वोट चाहिए लेकिन चुनाव प्रचार के दरम्यान एक नोट और एक वोट मांगने वाले हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए पैसे कहां से ला रहे हैं।
भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही प्रसपा

अक्षय यादव ने दावा किया कि प्रसपा के नेता उनकी बात पर आपत्ति जता सकते हैं लेकिन वे भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावी नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे। गठबंधन के पक्ष मे सहारनपुर से चली लहर का असर तीसरे चरण तक बरकरार है और आने वाले सभी चरणों में भी नजर आएगा। इसके साथ ही उन्होंने बदायूं में प्रशासन पर ऊवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर कहा कि वे सपा को नुकसान पहुंचाना चाहती है। चुनाव आयोग को इस मामले में दखल देना चाहिए।

Home / Etawah / भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी: अक्षय यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो