scriptसपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा अपनी सीटों की गिनती भूली: तेजप्रताप यादव | BJP forgotten seats count after SP-BSP coalition - Tej Pratap Yadav | Patrika News
इटावा

सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा अपनी सीटों की गिनती भूली: तेजप्रताप यादव

बोले- हम पहले केंद्र में फिर प्रदेश में सत्ता हासिल करेंगे।
 

इटावाFeb 24, 2019 / 10:08 pm

Ashish Pandey

etawah

सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा अपनी सीटों की गिनती भूली: तेजप्रताप यादव

इटावा. मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है।
सैफई बाईपास रोड स्थित प्रिंस सेलिब्रेशन गार्डन में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित युवा मिलन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब से बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गठबंधन की घोषणा की है तभी से भाजपा के लोगों ने समाज में माहौल खराब करने शुरू कर दिया है। मैनपुरी के भोगांव में तीन दिन पहले भाजपाईयों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया।
पुलवामा घटना पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में रह रहे कश्मीरी लोगों के साथ जो मारपीट की जा रही है उन्हें भगाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अपने ही देश में अपने लोगों के साथ इस तरह का अत्याचार गलत है। आखिर क्या वजह है कि हमारे ही देश के लोग हमारे ही देश के खिलाफ हथियार उठाने को मजबूर हो रहे हैं। इसका समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार केंद्र में बनने जा रही है। जुमलवाजो कि हालात अभी से बहुत खराब है, उन्हें अभी से अपनी हार का अहसास हो गया है। इसलिए बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार बन जाएगी तो फिर सपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने वालों के मिजाज भी अपने आप बदल जाएंगे। हम पहले केंद्र में फिर प्रदेश में सत्ता हासिल करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज से पूर्व विधायक के पुत्र जुनैद सिद्दीकी ने कहा कि देश में अगर युवाओं का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पार्टी और नेता हैं तो वो सपा और अखिलेश यादव हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार युवाओं की सरकार होगी। समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव राजा भैया के नेतृत्व में कई जनपदों के युवाओं की भगीदारी रही।
इस मौके पर दशरथ सिंह यादव, सपा जिला सचिव भारत सिंह यादव, रामबाबू यादव प्रधान, सन्तोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सैफई, प्रेम सिंह यादव पूर्व प्रधान, रामब्रज यादव, जनवेद यादव, अर्जुन सिंह यादव, सुभाष फौजी, दिलफूल दिवाकर, अमन कन्नौज, सतीश यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद उवैस रशीद, कुंवर आदिल, अबीद रहमान, तौसीफ खान नगर अध्यक्ष सपा मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक देवराज यादव धर्मेंद्र यादव की टीम के सदस्यों ने बड़ा योगदान किया। भोला यादव व प्रिंस यादव ने सांसद तेजप्रताप यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

Home / Etawah / सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा अपनी सीटों की गिनती भूली: तेजप्रताप यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो