scriptलखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटी तेज रफ्तार बस, 16 यात्रियों की हालत गंभीर | Bus accident on Agra lucknow Expressway in Etawah | Patrika News
इटावा

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटी तेज रफ्तार बस, 16 यात्रियों की हालत गंभीर

(Agra lucknow Expressway Accident) दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही एक बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे।

इटावाAug 20, 2020 / 08:33 am

नितिन श्रीवास्तव

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटी तेज रफ्तार बस, 16 यात्रियों की हालत गंभीर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटी तेज रफ्तार बस, 16 यात्रियों की हालत गंभीर

इटावा. (Agra lucknow Expressway Accident) लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही एक बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को सैफई मेडिकल इंस्टिट्यूट में भर्ती करवाया गया है। वहीं बाकी 29 में से भी जिसे हल्की चोट आई हैं उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक बस के साथ यह हादसा इटावा में एक्सप्रेस वे के 132 किमी मार्क के पास ऊसराहार इलाके में हुआ।
तेज रफ्तार के चलते हादसा

इटावा के SSP आकाश तोमर ने बताया कि बस दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी। देर रात होने की वजह से ज्यादातर सवारी सो रही थीं। बस तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे। जिनमें से 16 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी लोगों को शुरुआती इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन सभी को मामूली चोटें आई थीं।

Home / Etawah / लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात पलटी तेज रफ्तार बस, 16 यात्रियों की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो