scriptमुलायम के गढ़ में मायावती ने किया था ये काम, आज यहां की हालत देखकर रह जाएंगी हैरान | Gautam Buddh Park poor condition Etawah UP news | Patrika News
इटावा

मुलायम के गढ़ में मायावती ने किया था ये काम, आज यहां की हालत देखकर रह जाएंगी हैरान

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 19 जून 1997 को यहां आई थीं…

इटावाJun 18, 2018 / 08:33 am

नितिन श्रीवास्तव

Gautam Buddh Park poor condition Etawah UP news

मुलायम के गढ़ में मायावती ने किया था ये काम, आज यहां की हालत देखकर रह जाएंगी हैरान

इटावा. शहर के नुमाइश पंडाल के निकट बना गौतम बुद्ध पार्क सिर्फ नाम का ही उद्यान है। यहां पर हरियाली के नाम पर सिर्फ दो पेड़ लगे हुए हैं। इसके अलावा पूरे उद्यान परिसर में सिर्फ धूल के अलावा कुछ भी नहीं है। इतना ही नहीं यह उद्यान जहां क्रिकेट का मैदान बन गया है। वहीं आवारा जानवरों के यहां विचरण करने से यह किसी तबेले से कम नहीं रह गया। आसपास के लोगों ने पार्क को ही कूड़ा घर बना रखा है।
मायावती ने किया था लोकार्पण

जिस स्थान पर बुद्ध उद्यान बना हुआ है उस स्थान पर पहले एक तलैया हुआ करती थी। इटावा महोत्सव के उद्घाटन व समापन अवसर पर इसी तलैया में रंगारंग आतिशबाजी चलाई जाती थी जिसे देखने के लिए लोग जुटते थे। बसपा सरकार में इस तलैया को खत्म करके बुद्ध उद्यान का निर्माण कराया गया था। प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 19 जून 1997 को बुद्ध उद्यान का लोकार्पण किया था। जिस समय यह उद्यान बनकर तैयार हुआ था। देखने में काफी आकर्षक था और सुबह शाम लोग यहां पर सैर करने के लिए पहुंचते थे। कुछ समय तक तो यह काफी आकर्षक रहा लेकिन बाद में यह बदहाल हो गया।
नहीं सुधरी दशा

आज भी बुद्ध उद्यान की दशा नहीं सुधरी है। अराजक तत्वों के द्वारा इसके चारों ओर लगाई गई लोहे की गिरिल भी क्षतिग्रस्त की गई है। वहीं कई बार इसका मुख्य द्वार भी तोड़ा जा चुका है। एक वर्ष पूर्व नुमाइश केमटी की ओर से बुद्ध उद्यान में हरियाली के लिए काफी संख्या में पौधे भी लगाए गए थे। इनमें से सिर्फ एक दो पौधे ही सुरक्षित बचे हैं। पार्क में सुबह से शाम तक युवक क्रिकेट खेलते हैं जिसके कारण यह पौधे सुरक्षित नहीं रह पाए। शहर में सबसे बड़ा यह पार्क है। अगर नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन इस पार्क की ओर ध्यान दे और हरियाली के साथ बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए जाएं तो यह सुरक्षित व उपयुक्त पार्क सिद्ध होगा।

Home / Etawah / मुलायम के गढ़ में मायावती ने किया था ये काम, आज यहां की हालत देखकर रह जाएंगी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो