scriptकोर्ट मैरिज करने पर घर से किए गए बेदखल, महिला इंस्पेक्टर ने विधी विधान के साथ कराई शादी | inter caste marriage of sawarn boy and dalit girl by woman inspector | Patrika News
इटावा

कोर्ट मैरिज करने पर घर से किए गए बेदखल, महिला इंस्पेक्टर ने विधी विधान के साथ कराई शादी

इंटर कास्ट मैरिज करने पर लड़के की मां ने बहू समेत बेटे को घर से निकाल दिया

इटावाSep 18, 2018 / 07:41 pm

Mahendra Pratap

marriage

कोर्ट मैरिज करने पर घर से किए गए बेदखल, महिला इंस्पेक्टर ने विधी विधान के साथ कराई शादी

इटावा. गैर जाति में शादी करना आज भी समाज में परेशानी का मुद्दा बना हुआ है। इटावा में सवर्ण जाति के लड़के ने दलित जाति की लड़की से शादी से की। परिवार वालों के न मानने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन ससुराल में लड़की को बहू का दर्जा नहीं दिया गया। ऐसे में उनकी परेशानी को दूर किया है महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने।
महिला पुलिस ने कराई शादी

करीब 1 माह पहले सवर्ण जाति से ताल्लुक रखने वाले उन्नाव के रहने वाले दिवाकर शुक्ला ने दलित जाति की एक लड़की से शादी कर ली। जब शादी करके लड़का अपने घर पहुंचा, तो लड़के की मां ने दलित जाति की लड़की से शादी करने के लिए बेटे को पत्नी समेत घर से निकाल दिया। घर में सम्मान न मिलने पर दंपत्ति ने पुलिस की मदद ली। पूरे मामले को देखने और समझने के बाद इटावा की पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में दोनों परिवारों की रजामंदी के बीच लड़के और लड़की की शादी करवा दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका फूलों से भरा गुलदस्ता और बुके देकर के स्वागत-सत्कार भी दिया। इसके साथ में ही दोनों को मिठाइयां भी खिलवाई।
परिवार वालों ने दिया आशीर्वाद

एक प्रेमी जोड़े की पूरे रीति रिवाज के साथ महिला थाने में शादी करवाई गई। उन्नाव का रहने वाले लड़के दिवाकर शुक्ला और इटावा सिविल लाइंस के विजयपूरा गांव के रहने वाली लड़की डिम्पल का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनके घर वालों को यह मंजूर नहीं था, जिसको लेकर इन दोनों ने कुछ दिन पहले कोर्ट में शादी भी कर ली थी। लेकिन फिर भी इन दोनों के घर वाले इनकी शादी के खिलाफ थे और मामला थाने तक जा पहुंचा। मामला थाने पहुंचने के बाद महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने इन दोनों के परिजनों को बुलाया और समझाया। थानाध्यक्ष की बात दोनों के परिजनों ने मान ली और फिर थानाध्यक्ष ने महिला थाने के अंदर इन दोनों की हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करवा दी। वहीं शादी के बाद दोनों के परिवार वालों ने साथ ही थानाध्यक्ष सहित वहां मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Home / Etawah / कोर्ट मैरिज करने पर घर से किए गए बेदखल, महिला इंस्पेक्टर ने विधी विधान के साथ कराई शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो