scriptहैदराबाद, उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे गौतमबुद्ध के विचार : स्वामी प्रसाद मौर्य | Minister Swami Prasad Maurya Big Statement About Hyderabad Unnao Case | Patrika News
इटावा

हैदराबाद, उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे गौतमबुद्ध के विचार : स्वामी प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इटावा महोत्सव में बौद्ध महोत्सव को संबोधित किया।

इटावाDec 09, 2019 / 09:16 pm

Neeraj Patel

हैदराबाद, उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे गौतमबुद्ध के विचार : स्वामी प्रसाद मौर्य

हैदराबाद, उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे गौतमबुद्ध के विचार : स्वामी प्रसाद मौर्य

इटावा. उत्तर प्रदेश सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इटावा महोत्सव में बौद्ध महोत्सव को संबोधित किया। इस महोत्सव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि गौतमबुद्ध के विचारों का पालन कराया जाए तो हैदराबाद व उन्नाव जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस भारत भूमि पर भगवान बुद्ध ने जन्म लिया और यहीं से ज्ञान प्राप्त कर मानव और विश्व कल्याण जो सन्देश दिया उसको दुनिया के 149 देशों ने अपनाया और विकास के पथ पर अग्रसर हैं।

इसके साथ ही मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ही ऐसे महामानव हुए जिन्होंने पूरी दुनियां को मानवता का पाठ पढ़ाया। बुद्ध के उपदेश किसी जाति या धर्म विशेष के लिए न होकर विश्व कल्याण के लिए हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया के अन्य देशों में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे बुद्ध की धरती से आये हैं और हम उनकी सन्तान हैं।

समाज में बहन बेटियों के साथ हो रहीं घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा किसी की भी बहन बेटी को अपनी ही बहन बेटी समझें अगर समाज में गौतमबुद्ध के विचारों का पालन कराया जाये तो हैदराबाद व उन्नाव जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। भगवान बुद्ध के संदेश और दर्शन में मानव कल्याण निहित है जिससे प्रेरित दूसरे देशों के लोग भारत में आकर उनकी याद में स्मारक बनवा रहे हैं और और उनके तीर्थ स्थल संकिसा में देश व विदेश से आने वालों की संख्या लाखों में पहुंच रही है।

इटावा की नुमाइश को एतिहासिक बताते हुए कहा कि यहा भाई विनय शाक्य के प्रयास से जब मायावती मुख्यमंत्री थी उन्होंने बुद्ध पार्क का निर्माण कराया था उनके साथ हम भी रहे थे। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर समाज में बढ़ रही बुराईयों को रोकने का प्रयास करें। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी विदेशों में भगवान बुद्ध की चर्चा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं। वरिष्ठ नेता बालभ्यासी शाक्य ने कहा कि आज भगवान बुद्ध की विपश्यना कराकर भ्रष्टाचार, पाखंड और कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो