scriptपीएम मोदी करेंगे गाती ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया का सम्मान, दिल्ली में मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार | Pandit Deen Dayal Upadhyay Gram Sashaktikaran Yojana Award | Patrika News
इटावा

पीएम मोदी करेंगे गाती ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया का सम्मान, दिल्ली में मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को सम्मानित करेंगे…

इटावाOct 23, 2019 / 12:12 pm

नितिन श्रीवास्तव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण योजना, इटावा की गाती ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण योजना, इटावा की गाती ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

इटावा. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 योजना के तहत सम्मानित करेंगे। इटावा के जिला पंचायत राज अधिकारी रामबरन सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 के तहत गाती ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इसी के मद्देनजर ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को आज दोपहर 2 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

इन जिलों को भी मिलेगा सम्मान

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा विकासखण्ड के गाती ग्राम पंचायत के अलावा बाराबंकी, देवरिया, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, जालौन, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, संभल, औरैया, प्रयागराज, मऊ, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, झांसी और ललितपुर जिलों की 37 त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इटावा जिले की यह इकलौती ग्राम पंचायत है जिसका चयन इस योजना के लिए किया गया है। गाती ग्राम पंचायत को केंद्र सरकार की किसी भी महत्वपूर्ण योजना के लिए चयनित किया जाना इटावा के लिए बेहद प्रसन्नता की ही बात मानी जायेगी।
पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से कुल ग्राम पंचायतों से केवल चयनित 36 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। उन्हीं चयनित पंचायतों में ग्राम पंचायत गाती विकासखंड बढ़पुरा जनपद इटावा का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 के लिये किया गया है। यह पुरस्कार आज दोपहर दो बजे नेशनल एग्रीकल्चर साइंस कंपलेक्स पूसा नई दिल्ली में ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया को प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा।
मॉडल के रूप में स्थापित हुआ गांव

आपको बता दें कि सावित्री देवी भदोरिया चंबल इलाके के कद्दावर नेता रहे दिवंगत शोभा सिंह भदौरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इटावा की पत्नी एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत गाती रामवीर सिंह भदौरिया की मां है। इस योजना में शामिल होने के पीछे भूमि संरक्षण विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय स्तर की योजना में उल्लेखनीय योगदान के कारण गाती ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत गाती के ग्राम रामपुरा में एक श्मशान घर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्मित कराया गया है। जिसको जिला स्तर पर मॉडल के रूप में मान्यता भी दी गई है।

Home / Etawah / पीएम मोदी करेंगे गाती ग्राम प्रधान सावित्री देवी भदौरिया का सम्मान, दिल्ली में मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो