scriptआम जनता के धन की बर्बादी और दिखावा है स्वच्छ भारत अभियान: शिवपाल | shivpal singh yadav says swachh bharat abhiyan is a show off | Patrika News
इटावा

आम जनता के धन की बर्बादी और दिखावा है स्वच्छ भारत अभियान: शिवपाल

स्वच्छ भारत अभियान को कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव ने दिखावा बताया है।

इटावाFeb 10, 2018 / 02:32 pm

Mahendra Pratap

shivapal singh yadav
इटावा. कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान पर निशाना साध कर उसे महज एक दिखावा बताया है। उनका कहना है कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अब सकारात्मक सोच रखना होगा। मानव अस्तित्व के लिए प्रदूषण बड़ा खतरा बन रहा है। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए सामूहिक रूप से सामने आना होगा। रोटी, कपड़ा और मकान की तरह पर्यावरण संरक्षण को भी मूलभूत आवश्यक्ताओं से जोड़ना चाहिए। स्वच्छता के लिए केंद्र और राज्य सरकार वैसे तो बहुत प्रचार कर रही है, लेकिन काम धेला बर बी नहीं हुआ है। कह सकते हैं स्वच्छता अभियान केवल एक दिखावा है। ये आम जनता के धन की बर्बादी है।
मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को महज एक ढोंग बताया गया है। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर वे उपस्थित लोगों से मुखातिब थे।
अभियान को लेकर कोई ठोस नीति नहीं

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि उनका यह भी कहना है कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है स्वच्छता अभियान को लेकर। कई सालों से इस पर बात हो रही है लेकिन कुछ खास काम नहीं किया जा रहा है। इतने सालों से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि जनजागरुकता के माध्यम से ही भारत और सूबे को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि मोदी सराकर ने देश के उन शहरों को स्वच्छता अभियान में जोड़ा है, जो साफ सुथरे न हों। उन्हें स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की योजना है। इस बात पर तंज कसते हुए शिवपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को दिखावा बताया है। उनका कहना है कि देश से पहले अपने मस्तिष्क से कूड़ा हटाना होगा।

Home / Etawah / आम जनता के धन की बर्बादी और दिखावा है स्वच्छ भारत अभियान: शिवपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो