scriptज्यादा काम करने की वजह से गई 14 साल की मॉडल की जान | 14 year model death due to overtime in russia | Patrika News
यूरोप

ज्यादा काम करने की वजह से गई 14 साल की मॉडल की जान

रूस में ज्यादा काम करने की वजह से एक 14 साल की मॉडल की जान चली गई।

नई दिल्लीOct 29, 2017 / 04:50 pm

ashutosh tiwari

नई दिल्ली। इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में लोग तरक्की के लिए दिन-रात काम में लगे रहते हैं लेकिन उसकी वजह से स्वास्थ्य पर होने वाली हानिकारण प्रभावों को लोग नजरअंदाज करते हैं। हाल ही में रूस में ज्यादा काम करने की वजह से एक 14 साल की मॉडल की जान चली गई।
रिपोर्ट के मुताबिक व्लादा नाम की रूसी लड़की मॉडलिंग करती थी। नाम कमाने के लिए उसने दिन रात एक कर दिया, लेकिन वो इस बात से अनजान थी कि उसकी मेहनत उसको कामयाबी नहीं बल्कि मौत के रास्ते ले जा रही है। हाल ही में वो मॉडलिंग के लिए चीन के शंघाई में फैशन शो में हिस्सा लेने गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक शो से पहले व्लादा ने 12 घंटे तक लगातार काम किया। शो में पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके कुछ देर बाद वो बेहाश होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार काम करने की वजह से व्लादा की मौत हो गई।
नाव का इंजन खराब होने से 5 माह तक समुद्र में भटकती रही दो महिलाएं, ऐसे बची जान

ओवरटाइम की वजह से पहले हो चुकी है महिला रिपोर्टर की मौत
इससे पहले जापान में 159 घंटे ओवरटाइम करने के चलते एक महिला पत्रकार की जान चली गई थी। नेशनल ब्रॉडकास्टर में राजनीतिक पत्रकार मिवा सादो की जुलाई, 2013 में हर्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। हालांकि मिवा के कर्मचारी ने कुछ दिन पहले उनके केस को सार्वजनिक किया था। लेबर इंस्पेक्टर्स ने अपनी जांच में मिवा की मौत ओवरटाइम के चलते होने की पुष्टि की था। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों का कहना था कि 31 वर्षीय मिवा की मौत कारोशी यानी अधिक काम करने के चलते हुई। मिवा ने 30 दिन में सिर्फ दो दिन की छुट्टी ली थी।

Home / world / Europe News / ज्यादा काम करने की वजह से गई 14 साल की मॉडल की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो