यूरोप

ऑस्ट्रिया: चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने संसद में विश्वास मत खोया, सरकार गिरी

वीडियो स्कैंडल के बाद ऑस्ट्रिया की सियासत में आया है भूचाल।
विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेट्स ने सदन में सरकार और कुर्ज के खिलाफ रखा अविश्वास प्रस्ताव।
सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन।
ऑस्ट्रिया में सितंबर में हो सकते हैं चुनाव।

नई दिल्लीMay 28, 2019 / 08:55 am

Anil Kumar

ऑस्ट्रिया: चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने संसद में विश्वास मत खोया, सरकार गिरी

वियना। ऑस्ट्रिया ( Austria ) में वीडियो कांड के कारण राजनीतिक गतिरोध तेज होने के बाद सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। दरअसल, आस्ट्रिया की संसद ने एक विशेष सत्र में चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ( Chancellor Sebastian Kurz ) और उनकी सरकार को पद से हटाने के लिए मतदान किया है। उनके पहले गठबंधन सहयोगी फार-राइट फ्रीडम पार्टी ( FPO ) ने विपक्षी सोशल डेमोक्रेट्स ( SPO ) की ओर से संसद में लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है। मालूम हो कि वीडियो कांड के बाद से FPO ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। अब ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को बहुत जल्द यह फैसला करना है कि अगला चांसलर कौन होगा? हालांकि जो भी चांसलर बनेगा वह केवल सितंबर में होने वाले चुनाव से पहले तक एक कार्यवाहक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। कंजर्वेटिव ऑस्ट्रियन पीपुल्स पार्टी के प्रमुख सेबेस्टियन कुर्ज़ ऐसे पहले चांसल हैं जिसने पोस्ट-वॉर ऑस्ट्रियन इतिहास में विश्वास मत खोया है। वे 32 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा राज्य नेता हैं।

वीडियो कांड के बाद ऑस्ट्रिया में आया सियासी बवंडर, फ्रीडम पार्टी के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

संसद में क्या हुआ?

बता दें कि संसद में सोमवार को विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेट्स ( spo ) ने दो अविश्वास प्रस्ताव रखे। पहला कुर्ज और दूसरा सरकार के खिलाफ। जबकि निचले सदन की 183 सीटों में SPO के पास केवल 52 सीटें हैं, वहीं FPO के पास 51 सदस्यों ने भी विपक्ष का साथ दिया। दोनों की ओर से इस प्रस्ताव को पास करने के लिए एक साधारण बहुमत की जरूरत थी। सदन में इस प्रस्ताव के समर्थन में वामपंथी पर्यावरणविद् JETZT पार्टी ने भी चांसलर और उनकी सरकार को बाहर करने के लिए मतदान किया, हालांकि उदारवादी NEOS पार्टी ने अस्थिरता से बचने के लिए कुर्ज़ का समर्थन किया। विश्वास मत खोने के बाद सदन में बोलते हुए कुर्ज़ ने एक अंतरिम सरकार का समर्थन करने का वादा किया और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सेंटर-राइट पीपुल्स पार्टी ( OVP ) ने ऑस्ट्रिया में ‘स्थिरता की गारंटी’ दी है।

ब्रिटेन जलवायु प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी, 120 से अधिक लोग गिरफ्तार

कैसे हुआ था खुलासा?

गौरतलब है कि शुक्रवार (17 मई) को एक वीडियो जारी किया गया था। FPO के सरकार में शामिल होने से पहले हालांकि किसी को यह नहीं मालूम कि वीडियो किसने रकॉर्ड़ किया था। ना ही यह स्पष्ट है कि 2017 के जुलाई में इबीजा ( Ibiza ) के स्पेनीश द्वीप के एक वीला ( Villa ) में किसने बैठक बुलाई थी। इस वीडियो में मिस्टर स्ट्रैच और जोहान गुडेनस दिखाई दे रहे हैं साथ ही FPO के अन्य नेता भी शामिल हैं। सभी एक सोफा में बैठे हुए हैं और ड्रिंक करते हुए एक महिला से ऑस्ट्रिया में निवेश करने की बातें कर रहे हैं। महिला खुद को एक अमीर रूसी नागिरक होने का दावा कर रही है। वीडियो में महिला ऑस्ट्रिया के क्रोनन ज़िटुंग अखबार में 50% हिस्सेदारी खरीदने और स्वतंत्रता पार्टी का समर्थन करने के लिए अपने संपादकीय स्थान को बदलने की पेशकश करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बदले में स्ट्रैच ने कहा यदि आप चुनाव से तीन हफ्ते पहले क्रोनेन ज़िटुंग को संभालते हैं और हमें पहले स्थान पर लाते हैं, तो हम सब कुछ के बारे में बात कर सकते हैं। आगे स्ट्रैच ने कई पत्रकारों का नाम भी लिया, जो इसमें शामिल होंगे और पांच अन्य को वे लेकर आएंगे।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Europe News / ऑस्ट्रिया: चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने संसद में विश्वास मत खोया, सरकार गिरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.