scriptजल्द होगा साइप्रस का एकीकरण! | Cyprus will unite soon! | Patrika News
Uncategorized

जल्द होगा साइप्रस का एकीकरण!

विभाजित साइप्रस के मामले को सुलझाने के लिए नेताओं ने एक अहम कदम आगे बढ़ा दिया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनासतासियादेस और तुर्की वाले साइप्रस के नेता मुस्तफा अकिंची ने  सहमति जताई कि एकीकरण के प्रयासों को तेज किया जाएगा। 

Jan 14, 2017 / 03:15 am

Iftekhar

syprus

syprus

अंकारा. दुनिया के पुराने राजनीतिक विवादों में से एक विभाजित साइप्रस के मामले को सुलझाने के लिए नेताओं ने एक अहम कदम आगे बढ़ा दिया है। तुर्की, ग्रीस और ब्रिटेन के राजनयिकों की मौजूदगी में जिनेवा में ग्रीस वाले साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनासतासियादेस और तुर्की वाले साइप्रस के नेता मुस्तफा अकिंची ने बैठक के बाद इस बात पर सहमति जताई कि एकीकरण के प्रयासों को तेज किया जाएगा। 

संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव ने कराई बैठक
संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने खुद अपने पहले विदेश दौरे पर जिनेवा में यह ऐतिहासिक मुलाकात आयोजित करवाई। बैठक के बाद गुटेरेश ने इस बात की संभावना जताई कि समझौता बहुत जल्द हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक होने में अभी समय लगेगा। 

1974 से चल रहा है विवाद
भूमध्य सागर के पूर्वी द्वीप साइप्रस का विवाद 1974 से चल रहा है। तब ग्रीस के समर्थक नेताओं ने साइप्रस में तख्तापलट की कोशिश की तो इसके जवाब में तुर्की की सेना ने आक्रमण कर दिया था। इसके बाद देश दो टुकड़ों में बंट गया। तब से अब तक यह विवाद जारी है।

Home / Uncategorized / जल्द होगा साइप्रस का एकीकरण!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो