लंदन। भारत में आज धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालांकि इसकी रौनक सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, विदेशों में भी इसकी जगमगाहट देखने को मिल रही है। बुधवार को दक्षिणी लंदन के क्रोयडोन में दिवाली से जुड़ी एक नई रीति की शुरुआत हुई है। यहां एक अनूठे काली पूजा करने की परंपरा का शुभारंभ किया गया है।