scriptएफिल टावर की सीढ़ियां हुईं नीलाम, 170 हजार यूरो लगी कीमत | Eiffel tower staircase auctioned, 170 thousand euro cost | Patrika News
यूरोप

एफिल टावर की सीढ़ियां हुईं नीलाम, 170 हजार यूरो लगी कीमत

नीलामी की यह राशि बिक्री से पहले लगाई गई अनुमानित कीमत से लगभग तीन गुना ज्यादा है

Nov 28, 2018 / 01:44 pm

Mohit Saxena

effil

एफिल टावर की सीढ़ियां हुईं नीलाम, 170 हजार यूरो लगी कीमत

लंदन। सात अजूबों में शामिल एफिल टावर की सीढ़ियों के एक हिस्से को नीलाम कर दिया गया है। पेरिस में मंगलवार को जबरदस्त नीलामी की बोली में टावर की ये सीढ़ियां लगभग 170,000 यूरो यानी करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये में बेच दी गईं। नीलामी की यह राशि बिक्री से पहले लगाई गई अनुमानित कीमत से लगभग तीन गुना ज्यादा है।
170,000 यूरो में खरीदा

नीलामी कर्ताओं ने बताया कि राजधानी पेरिस की पहचान कहे जाने वाले इस स्मारक की दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच दो दर्जन से ज्यादा लोहे की बनी इन सीढ़ियों को मध्य-पूर्व के एक कलेक्टर ने 170,000 यूरो में खरीदा है। नीलामी घर आर्टक्यूरियल ने नीलामी से पहले इन सीढ़ियों की अनुमानित कीमत 60,000 यूरो तक लगाई थी।
निजी कनाडाई संग्रह का हिस्सा

4.3 मीटर ऊंची 13 कदमों की ये सीढ़ियां निजी कनाडाई संग्रह का हिस्सा हैं,जो 1889 में एफिल टावर के निर्माण के समय से ही इससे जुड़ी हुईं हैं। 1889 में महान फ्रांसीसी इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने पेरिस यूनिवर्सल प्रदर्शनी के लिए एफिल टावर को तैयार किया था। इसकी ऊंचाई 324 मीटर है,जो फ्रांस का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्मारक है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

Home / world / Europe News / एफिल टावर की सीढ़ियां हुईं नीलाम, 170 हजार यूरो लगी कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो