scriptस्टार फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस का कार एक्सीडेंट में निधन | Former Arsenal star Jose Antonio Reyes killed in car crash | Patrika News
यूरोप

स्टार फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस का कार एक्सीडेंट में निधन

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खाई में पड़ी मिली
अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं
पुलिस के मुताबिक़ तेज रफ्तार कार ने अपना संतुलन खोया

नई दिल्लीJun 03, 2019 / 01:42 pm

Siddharth Priyadarshi

Jose Antonio Reyes

मैड्रिड। पूर्व आर्सेनल फुटबॉलर स्टार 35 वर्षीय जोस एंटोनियो रेयेस का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। वह अपने 23 वर्षीय चचेरे भाई के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इस कार दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। यह घटना कसेविले के बाहर उतेरा शहर में हुई थी। उनकी मौत के बाद दुनिया भर में फुटबाल प्रशंसकों के बीच शोक की लहार दौड़ गई। स्पेनिश फुटबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Former Arsenal star <a  href=
Jose Antonio Reyes killed in car crash” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/01/3_8_4652675-m.jpg”>

कार एक्सीडेंट में मारे गए जोस एंटोनियो रेयेस

दुर्घटना के फुटेज से पता चलता है कि पता चला है कि उनकी कार क्रैश होने के बाद सड़क के किनारे की खाई में अपनी छत के सहारे उल्टी पड़ी हुई है। क्रैश होने के बाद कार फ़्लिप करती हुई कई बार पलटी। उसके बाद उसमें आग लग गई और चारों तरफ काला धुआँ फ़ैल गया। सेविला क्लब के अंग्रेजी ट्विटर हैंडिल पर इस घटना को ट्वीट किया गया। क्लब ने कहा, ” हम इस बदतर समाचार की पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन सुनने में आया है कि कार की टक्कर में सेविला स्टार जोस एंटोनियो रेयेस की मौत हो गई है। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें।” एक्स्ट्रीमादुरा के साथ पांच महीने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रेयेस जनवरी से स्पेनिश द्वितीय श्रेणी में खेल रहे थे।

Former Arsenal star Jose Antonio Reyes

शोक में डूबे प्रशंसक

रेयेस की मौत के बाद उनके चाहते वालों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया में भी उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गृहनगर क्लब सेविला से की और 16 साल की उम्र में अपनी पहली टीम के साथ खेल की शुरुआत की। वह अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी नोएलिया लोपेज छोड़ गए है। जून 2017 में उन्होंने शादी की थी। लगभग 15 मिलियन पाउंड के लिए 2003-04 के ‘इनविजनल’ अभियान के दौरान उन्होंने प्रीमियर लीग के लिए दस्तखत किए। एक्सट्रीमादुरा ने एक ट्वीट में रेयेस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हम उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं। “

Home / world / Europe News / स्टार फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस का कार एक्सीडेंट में निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो