scriptजर्मन पुलिस ने आतंकी साजिश के संदेह में 10 लोगों को किया गिरफ्तार | German police arrested 10 people in suspected terror plot | Patrika News
यूरोप

जर्मन पुलिस ने आतंकी साजिश के संदेह में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

– संदिग्धों की आयु 20 से 42 वर्ष बताई जा रही थी- मुख्य संदिग्ध 21 और 31 वर्षीय युवक हैं- कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए

Mar 23, 2019 / 04:28 pm

Mohit Saxena

germany

जर्मन पुलिस ने आतंकी साजिश के संदेह में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

बर्लिन। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इन लोगों पर आतंकवाद फैलाने का आरोप है। इनके पास से एक कार और कई बंदूकें बरामद हुई हैं। पुलिस को संदेह है कि इसके सहारे वह आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे। इनकी आयु 20 से 42 वर्ष बताई जा रही थी। हमले के दो मुख्य संदिग्ध 21 और 31 वर्षीय युवक हैं। एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान जांच एजेंसियों ने 20,000 डॉलर नकद बरामद किए। कई धारधार हथियार के साथ छोटी मात्रा में ड्रग्स, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।
बड़ा आतंकी हमला हो सकता था

जांच टीम का कहना है कि पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि अगर यह युवक अपनी करतूतों में कामयाब हो जाते तो बड़ा आतंकी हमला हो सकता था। इनका संबंध इस्लामिक स्टेट से हो सकता है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि इनकी मंशा आम जनता को नुकसान पहुंचाना था। वह सड़क पर आते-जाते राहगीरों पर हमला कर सकते थे। इस तरह से भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था।

Home / world / Europe News / जर्मन पुलिस ने आतंकी साजिश के संदेह में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो