scriptम्यूनिख में भारतीय जोड़े पर चाकू से हमला, एक की मौत | Indian couple in Munich attacked by knives, one killed | Patrika News
यूरोप

म्यूनिख में भारतीय जोड़े पर चाकू से हमला, एक की मौत

– भारतीय प्रशांत बसरूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई- दंपति पर हमला करने का उसका मकसद स्पष्ट नहीं- रसोई में इस्तेमाल एक चाकू भी बरामद किया गया

Mar 30, 2019 / 02:26 pm

Mohit Saxena

crime

म्यूनिख में भारतीय जोड़े पर चाकू से हमला, एक की मौत

म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर के पास एक भारतीय जोड़े पर शुक्रवार को चाकू से हमला हुआ। इस हमले के बाद दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रशांत बसरूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उनकी पत्नी स्मिता बसरूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर को न्यू गिनी का एक 33 वर्षीय प्रवासी माना जाता है। दंपति पर हमला करने का उसका मकसद स्पष्ट नहीं है।
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/1111859107554693120?ref_src=twsrc%5Etfw
विदेश मंत्री ने ट्वीट कर शोक जताया

हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दंपती को छुरा मारने के लिए इस्तेमाल एक रसोई का चाकू भी बरामद किया गया है। भारत की विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय युगल प्रशांत और स्मिता बसरूर को म्यूनिख के पास एक अप्रवासी व्यक्ति ने चाकू मार दिया। दुर्भाग्य से, प्रशांत की मौत हो गई है। स्मिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। हम प्रशांत के भाई को जर्मनी भेज रहे है। उसे सभी तरह की सुविधा दी गई है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Home / world / Europe News / म्यूनिख में भारतीय जोड़े पर चाकू से हमला, एक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो