यूरोप

इटली: प्रवासियों पर सख्त हुई सरकार, बंद की बंदरगाहों पर जहाजों की एंट्री

इटली के गृह मंत्री मटेओ साल्विनी ने लीबिया के तट से उठाए गए 629 प्रवासियों से भरी बचाव नौका को अपने बंदरगाहों में डेरा डालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Jun 11, 2018 / 02:48 pm

Shweta Singh

इटली: प्रवासियों पर सख्त हुई सरकार, बंद की बंदरगाहों पर जहाजों की एंट्री

रोम। इटली के बंदरगाहो पर अब प्रवासियों को शरण नही दी जाएगी। दरअसल इटली के गृह मंत्री मटेओ साल्विनी ने लीबिया के तट से उठाए गए 629 प्रवासियों से भरी बचाव नौका को अपने बंदरगाहों में डेरा डालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दक्षिणपंथी पार्टी लीग के नेता साल्विनी ने कहा कि माल्टा को नौका को डेरा डालने की अनुमति देनी चाहिए।

- इस बार भी आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा, घाटी में मौजूद हैं 200 से ज्यादा दहशतगर्द

कई महापौरों ने की आदेश की अनदेखी, जहाज को डेरा डालने की दी इजाजत

हालांकि वहां कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने इन आदेशों की अनदेखी करते हुए प्रवासियों की मदद की। इटली की नई सरकार के आदेशों को दत्ता बताते हुए पलेर्मो के महापौर लियोलुका ओरलैंडो ने जहाज को राजधानी में डेरा डालने की अनुमति दे दी। दक्षिणी इटली के कई अन्य महापौरों ने भी इस फैसले का समर्थन किया। समर्थन करने वाले महापौरों में नेपल्स, मेसिना और रेगियो कालाब्रिया के महापौर भी शामिल हैं।

- पाकिस्तान जेल में हुई भारतीय मछुआरे की मौत, तीन महीने तक घरवालों से छिपी रही बात, ऐसे हुआ खुलासा

‘जिन लोगों को बचाया गया है वे मुश्किल हालात में थे’

भूमध्यसागर में बचाव कार्यो को अंतिम रूप देने वाले संगठन ‘एसओएस मेडिटरेनियन’ ने कहा कि इटली के समुद्री बचाव समन्वयक केंद्र ने रविवार को नौका को इटली से 35 समुद्री मील और माल्टा से 27 समुद्री मील खड़े रहने के निर्देश दिए थे। एक्वारियस के एक चालक दल के सदस्य एलेजेंड्रो पोरो ने इटली के एक समाचार चैनल से बातचीत में जानकारी दी कि वे जानना चाहते थे कि किस बंदरगाह की ओर जाना है। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों को बचाया गया है, वे मुश्किल स्थिति में थे। उन्होंने ये भी बताया कि इनमें से 50 पर डूबने का भी खतरा मंडरा रहा था।’

Home / world / Europe News / इटली: प्रवासियों पर सख्त हुई सरकार, बंद की बंदरगाहों पर जहाजों की एंट्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.