scriptमरने के बाद स्टार जिमी सेविल की अश्लील हरकतों वाला वीडियो आया सामने | Jimmy Savile caught on camera groping a girl in front of her mother | Patrika News
Uncategorized

मरने के बाद स्टार जिमी सेविल की अश्लील हरकतों वाला वीडियो आया सामने

बीबीसी की एक डॉक्युमेंट्री के हिस्से के रूप में इसे रविवार रात पहली बार
दिखाया जाएगा, लुई ने सेविल का पहला इंटरव्यू वर्ष 2000 में लिया था

Oct 03, 2016 / 12:42 pm

Abhishek Tiwari

Jimmy Savile

Jimmy Savile

लंदन। दिवंगत टीवी एेंकर जिमी सेविल एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नया विडियो सामने आया है, जिसमें सेविल एक नाबालिग लड़की पर यौन हमला करते नजर आ रहे हैं। यह विडियो 2001 में लीड्स के एक रेस्ट्रॉन्ट में शूट किया गया था। विडियो में सेविल लड़की के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। यह घटना लड़की की मां और डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर लुई के सामने हुई थी।

हाल ही में मिला फुटेज
बीबीसी की एक डॉक्युमेंट्री के हिस्से के रूप में इसे रविवार रात पहली बार दिखाया जाएगा। लुई ने सेविल का पहला इंटरव्यू वर्ष 2000 में लिया था। फिल्ममेकर लुई ने कहा कि उन्हें सेविल का फुजेट हाल ही में मिला, जब वो अपनी नई डॉक्युमेंट्री के लिए विडियो आर्काइव खंगाल रहे थे। लुईस और जिमी फ्लाइंग पिज्जा रेस्ट्रॉन्ट के निकलते हुए हंसते दिख रहे हैं।

लुई को अपराधबोध की आरोपी को जीवित रहते नहीं ले जा पाए न्याय के कटघरे में

अपनी नई डॉक्युमेंट्री में लुई को इस बात का अपराधबोध है कि आरोपी के जीवित रहने तक उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए उन्होंने कुछ विशेष नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस समय मैं मैंने उसके प्रति सख्त रहने की पूरी कोशिश की। मैं जानता था कि वो भयानक था और मुझे उस चैरिटी एकत्रित करने वाले के लिए नरमी दिखाने में कोई दिलचस्पी नहीं। 2001 में लुई ने जिमी सेविल के बारे में बीबीसी के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन एक सीनियर प्रड्यूसर ने पुलिस को जानकारी ना देने का फैसला किया।

यौन अपराधों के लिए कुख्यात
ब्रिटेन के मसहूर टीवी एेंकर जिमी सेविल यौन अपराधों के लिए कुख्यात रहे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेविल के खिलाफ 28 थाना क्षेत्रों में 214 अपराध दर्ज किए गए। इनमें से 34 रेप या यौन शोषण के थे। पुलिस ने उन्हें 129 साल के इतिहास में सबसे क्रूर यौन अपराधी बताया था। सेविल की मौत 2011 में हुई।

Home / Uncategorized / मरने के बाद स्टार जिमी सेविल की अश्लील हरकतों वाला वीडियो आया सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो