scriptस्विट्जरलैंड: नीरव मोदी के बैंक खाते सीज, 60 लाख डॉलर की प्रॉपर्टी जब्त | Nirav Modi 60 Million Dollar property seized in Switzerland | Patrika News
यूरोप

स्विट्जरलैंड: नीरव मोदी के बैंक खाते सीज, 60 लाख डॉलर की प्रॉपर्टी जब्त

स्विटज़रलैंड ने नीरव मोदी ( Nirav Modi ) और उनकी बहन पूर्वी मोदी ( Purvi Modi ) की लगभग 6 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी जब्त कर ली की है।

Jun 27, 2019 / 08:56 pm

Siddharth Priyadarshi

ज्यूरिख। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ( Nirav Modi ) पर शिंकजा कसता जा रहा है। भारत सरकार द्वारा दिए गए रिमांइडर के आधार पर स्विटज़रलैंड ने नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी की लगभग 6 मिलियन डॉलर की सम्पति जब्त कर ली है। बता दें कि आज ही नीरव मोदी की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लंदन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

जब्त होगी नीरव मोदी की सम्पति

बीते तीन दिनों में यह भारत सरकार की दूसरी बड़ी सफलता है। इसे पहले एंटीगुआ में मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द का फैसला किया गया। आज नीरव और बहन पूर्वी मोदी के चार बैंक खाते स्विट्जरलैंड में फ्रीज कर दिए गए हैं। साथ ही कई प्रॉपर्टीज भी ईडी के साथ अटैच कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि जब्त की गई कुल प्रॉपर्टी 6 मिलियन डॉलर की है। भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के लिए यह बड़ा झटका है।

आज खत्म हो रही है नीरव मोदी की कस्टडी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

https://twitter.com/ANI/status/1144140102421164032?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत की बड़ी कामयाबी

नीरव मोदी को लेकर यह एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी है। बता दें कि नीरव मोदी अभी लंदन में है और न्यायिक हिरासत में है। वह चार बार अदालत में ज़मानत के लिए याचिका दायर कर चुका है लेकिन हर बार लंदन की कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज किया है। फरवरी 2018 में जब Pnb घोटाला देश के सामने आया था, तभी से ही नीरव मोदी फरार था। बीते मार्च में उसे लंदन में गिरफ्तार किया गया था। भारत की एजंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Europe News / स्विट्जरलैंड: नीरव मोदी के बैंक खाते सीज, 60 लाख डॉलर की प्रॉपर्टी जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो