scriptसरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शख्स ने खोई अंगुलियां, फ्रांस में 13 हफ्तों से जारी है विरोध | Paris yellow vest protest man's finger damaged after grenade exploded in his hand | Patrika News
यूरोप

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शख्स ने खोई अंगुलियां, फ्रांस में 13 हफ्तों से जारी है विरोध

प्रदर्शनकारी ने एक रबर पैलेट ग्रेनेड को उठाने का प्रयास किया और ग्रेनेड उसके हाथ में ही फट गया।

Feb 10, 2019 / 01:31 pm

Shweta Singh

Paris yellow vest protest man's finger damaged after grenade exploded in his hand

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शख्स ने खोई अंगुलियां, फ्रांस में 13 हफ्तों से जारी है विरोध

पेरिस। फ्रांस में सरकार के खिलाफ 13 हफ्तों से ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन जारी है। 13वें हफ्ते में देश के संसद भवन में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी के हाथ में ग्रेनेड फट गय जिसस उसकी अंगुलियां छिन्न-भिन्न हो गईं। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना शनिवार को हुई।

51,400 लोग प्रदर्शन में हुए शामिल

बताया जा रहा है कि उस वक्त प्रदर्शनकारी ने एक रबर पैलेट ग्रेनेड को उठाने का प्रयास किया और ग्रेनेड उसके हाथ में ही फट गया। फ्रांस सरकार के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 51,400 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें से चार हजार लोग पेरिस में इकठ्ठा हुए। कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा पिछले हफ्ते से कम है। बीते हफ्ते के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उस वक्त लोगों की संख्या 58,600 थी और उनमें से 10,500 देश की राजधानी में जमा हुए थे।

पुलिस पर लोगों ने फेंके आग के गोले

आपको बता दें कि पेरिस में प्रदर्शनकारियों ने चैंप्स-एलीसीस से शहर में मौजूद संसद भवन तक मार्च निकाला। लेकिन मार्च के यहां पहुंचते ही हिंसक झड़प शुरू हो गई और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ डाले। यही नहीं लोगों ने पुलिस पर आग के गोले फेंके। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके अलावा फ्रांस के अन्य हिस्सों में भी हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी जमा हुए, इनमें बंदरगाह शहर मार्सीयेले व मॉन्टपेलियर और दक्षिणपश्चिम में स्थित बोर्डिओक्स व टुलूज शहर भी शामिल हैं।

Home / world / Europe News / सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शख्स ने खोई अंगुलियां, फ्रांस में 13 हफ्तों से जारी है विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो