scriptपोलैंड: चैरिटी कार्यक्रम में मेयर पर हुआ हमला, पांच घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान | Poland mayor died day after being attacked by knife in charity program | Patrika News
यूरोप

पोलैंड: चैरिटी कार्यक्रम में मेयर पर हुआ हमला, पांच घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान

पावेल अपने देश में दक्षिणपंथी सरकार की आलोचना के लिए मुख्य रूप से पहचाने जाते थे।

Jan 15, 2019 / 11:59 am

Shweta Singh

Poland mayor died day after being attacked by knife in charity program

पोलैंड: चैरिटी कार्यक्रम में मेयर पर हुआ हमला, पांच घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान

वारसा। पोलैंड के शहर गदांस्क के मेयर पावेल अदामोविच पर हुए चाकू हमले के एक दिन बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। पावेल अपने देश में दक्षिणपंथी सरकार की आलोचना के लिए मुख्य रूप से पहचाने जाते थे। आपको बता दें कि उन पर एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था।

पांच घंटे तक चला ऑपरेशन

रविवार को हजारों लोगों के सामने 53 वर्षीय पावेल पर हुए हमले को देखा था। इस वारदात के बाद अफरा-तफरी में उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब पांच घंटे तक उनका ऑपरेशन हुआ। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्हें बचाया जा नहीं जा सका, आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उनके दिल और पेट में चाकू घोंपा गया था।

आरोपी को पहले भी डकैती के जुर्म में हो चुकी है जेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला बच्चों के हॉस्पिटल चैरिटी कार्यक्रम के समापन के दौरान हुआ, जो क्रिसमस के ग्रेट ऑर्केस्ट्रा के तौर पर जाना जाता है। हमला उस समय हुआ जब पावेल हर उस शख्स को धन्यवाद दे रहे थे, जिसने मेडिकल उपकरणों के लिए धन जुटाने में मदद की थी। हमले के 27 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गदांस्क का रहने वाला है। इससे पहले बैंक डकैती के आरोप में उसने जेल की सजा भी काटी है।

चैरिटी के प्रमुख का इस्तीफा

गदांस्क शहर के प्रेस अधिकारी दारियुश वोलोद्ज्को ने कहा कि संदिग्ध मंच पर पहुंते ही चिल्लाने लगा। इस दौरान उसने खुद को जेल भेज जाने के लिए मेयर और उनकी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। गौरतलब है कि गदांस्क में पले-बढ़े पावेल ने मेयर बनने से पहले स्थानीय काउंसलर के रूप में 1990 में स्थानीय राजनीतिक में प्रवेश किया था। हमले के बाद चैरिटी के प्रमुख जेरजी ओवसिएक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Europe News / पोलैंड: चैरिटी कार्यक्रम में मेयर पर हुआ हमला, पांच घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो