scriptअद्भुत : महज चार साल की उम्र में कला की दुनिया में अद्वैत ने मचा रखा है तहलका | pune four year old wonder kid advait s marvellous painting | Patrika News
यूरोप

अद्भुत : महज चार साल की उम्र में कला की दुनिया में अद्वैत ने मचा रखा है तहलका

जनवरी में अद्वैत कोलारकर की पेंटिग्स की पहली प्रदर्शनी लगी थी। इसमें उसकी पेंटिंग्स को कुल 2,000 डॉलर (1.3 लाख रुपए से अधिक राशि) हासिल हुई।

नई दिल्लीMay 02, 2018 / 09:39 pm

Mazkoor

marvellous painting

बेंकुवर : कहते हैं कि पूत के पांव पालने में। या फिर यह कहावत आपने सुनी होगी कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात, लेकिन इस चार साल के बच्‍चे ने तो पूरे जग को मोहित कर रखा है।
महज चार साल अद्वैत की पेंटिंग्स ने दुनिया भर में हंगामा बरपा रखा है। उसकी एक एक पेंटिंग्‍स सैंकड़ों डॉलर में बिक रही है। कनाडा के एक अखबार में छपी खबर के अनुसार, अद्वैत को यह कला विरासत में मिली है। उसकी मां श्रुति भी एक ख्‍यातिनाम कॉमर्शियल कलाकार हैं। हालांकि उसके पिता अमित कोलारकर कला के क्षेत्र में नहीं हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

बेटे के बारे में बात करते हुए मां की छाती हो जाती है चौड़ी
अपने बेटे के बारे में बताते हुए उसकी मां श्रुति की छाती गर्व से फूल जाती है। वह बताती हैं कि उनका महज एक साल की उम्र में उनके बेटे ने ब्रश उठा लिया था। वह बताती हैं कि जब पहली बार एक साल की उम्र में उसने ब्रश उठाया तब भी वह सिर्फ आड़ी तिरछी रेखाओं से खेल नहीं रहा था, बल्कि तब भी वह कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था। उसे देखकर ऐसा लगा तक उसे जन्‍मजात कला की समझ है। यही वजह है कि महज चार साल की उम्र में उसकी कला ने दुनिया भर में हंगामा बरपा रखा है।

पुणे से कनाडा चले गए
अद्वैत का परिवार महाराष्ट्र के पुणे शहर का है, लेकिन 2016 में वह अपने परिवार के साथ कनाडा चला गया। वहां पहुंचकर वह कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अपनी पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी लगवाने वाले सबसे सफल बच्‍चा बन गया। आश्चर्यजनक तो यह है कि सैंकड़ों डॉलर में उसकी पेंटिंग हाथोंहाथ बिक रही है।

अमरीका में भी लग चुकी है प्रदर्शनी
विदित हो कि अभी हाल ही में उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी न्यूयॉर्क के आर्ट एक्सपो में भी लगी थी। बता दें कि न्यूयॉर्क का आर्ट एक्सपो दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट ट्रेड शो है। जनवरी के महीने में कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अद्वैत ने अपनी पेंटिग्स की पहली प्रदर्शनी लगाई थी। इस प्रदर्शनी में अद्वैत की पेंटिंग्स को कुल 2,000 डॉलर (1.3 लाख रुपए से अधिक राशि) हासिल हुई।

Home / world / Europe News / अद्भुत : महज चार साल की उम्र में कला की दुनिया में अद्वैत ने मचा रखा है तहलका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो