scriptनए साल पर ब्रिटेन की महारानी इसलिए सम्मानित करेंगी भारतीय मूल के 33 लोगों को | Queen of Britain will honor 33 people of Indian origin | Patrika News
यूरोप

नए साल पर ब्रिटेन की महारानी इसलिए सम्मानित करेंगी भारतीय मूल के 33 लोगों को

शाही परिवार के विभिन्न मौकों पर होने वाले समारोहों में दिए जाएंगे ये सम्मान।

नई दिल्लीDec 31, 2017 / 06:27 pm

Navyavesh Navrahi

queen elizabeth
लंदन। भारतीय जहां भी रहें, अपनी मेहनत का परचम जरूर लहराते हैं। विदेशों में बसे भारतीयों ने भी वहां के देशों में कई तरह के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यहां तक कि विदेशों में बसे बहुत सारे लोग उच्च राजनीतिक पदों पर भी पहुंचे हैं। ताजा खबर के अनुसार- नए साल के मौके पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ विशेष सेवाओं के लिए जिन लोगों को सम्मानित करने वाली हैं, उनमें से 33 भारतीय मूल लोग भी के हैं। इन लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए अलग-अलग सम्मान प्रदान किए जाएंगे। बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार के अन्य सदस्य साल 2018 में विभिन्न मौकों पर होने वाले कार्यक्रमों में ये सम्मान देंगे।
विज्ञान के लिए प्रो. प्रतिभा लक्ष्मण होंगी सम्मानित

यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में प्रोफेसर और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रतिभा लक्ष्मण गई को रसायन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ‘डेमहुड’ से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उन्हें एक ऐसा माइक्रोस्कोप तैयार करने का श्रेय है जिसमें परमाण्विक स्तर पर रासायनिक प्रतिक्रियाओं को देखने की क्षमता है। उनकी इसी विशेष उपलब्धि के लिए ये सम्मान उन्हें दिया जाएगा।
इन्हें मिलेगा ओबीई और एमबीई मैडल

सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल अन्य भारतीय मूल के लोगों में नौ लोगों को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (ओबीई) सम्मान दिया जाएगा। इन लोगों में- जरनैल सिंह अठवाल, चरनजीत सिंह बौंट्रा, रंजीत लाल धीर और रिलेश कुमार जडेजा शामिल हैं। जिन 16 लोगों को मेंबर्स ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) अवॉर्ड दिया जाना है उनमें ओमकार दीप सिंह भाटिया, बॉबी गुरभेज सिंह देव, गिल्लियां ढिल्लों, अतुल कुमार भोगीलाल पटेल, मुबीन यूनुस पटेल, गुरमीत सिंह रंधावा, श्यामलाल कांति सेन गुप्ता, प्रोफेसर विकास सागर शाह शामिल हैं। इनके अलावा डेमहुड और अन्य सम्मान भी दिए जाएंगे। ये सम्मान शाही परिवार के विभिन्न मोकों पर होने वाले समारोहों में दिए जाएंगे।

Home / world / Europe News / नए साल पर ब्रिटेन की महारानी इसलिए सम्मानित करेंगी भारतीय मूल के 33 लोगों को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो