वीडियो में, माल्या “चोर है (आप एक चोर हैं)” के नारे सुनाई दिए। देश से माफी मांगने का भी नारा सुनाई दिया। कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। माल्या इसे नजरअंदाज करके आगे निकल गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह यहां खेल देखने के लिए आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई में होने वाली अगली सुनवाई के लिए तैयारी चल रही है।
भारतीय जांच एजेंसियां धीरे-धीरे विजय माल्या पर अपना शिकंजा कस रही हैं। इसी के तहत इंग्लैंड के होम मिनिस्टर ने माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। इसके बाद आर्थिक भगोड़े माल्या ने लंदन की कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ लिखित अर्जी दायर की। कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत नहीं दी। प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या के पास अभी एक मौका और है। लिखित अर्जी खारिज के बाद लंदन कोर्ट में उसकी प्रत्यर्पण की अपील पर मौखिक सुनवाई भी होगी।