scriptNEET Admit Card 2019 हुए जारी, ntaneet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड | Download NEET Admit Card 2019 released at ntaneet.nic.in | Patrika News
परीक्षा

NEET Admit Card 2019 हुए जारी, ntaneet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

NTA ने NEET 2019 Exam के एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

जयपुरApr 15, 2019 / 07:34 pm

सुनील शर्मा

NEET,NEET 2019 Admit Card,NTA NEET 2019 Admit Card,neet UG admit card release date,neet admit card release,nta neet,nta neet 2019,nta neet admit card,ntaneet,neet admit card date,neet 2019 date,neet 2019 admit card date,How To Download NEET Admit Card 2019,

NEET,NEET 2019 Admit Card,NTA NEET 2019 Admit Card,neet UG admit card release date,neet admit card release,nta neet,nta neet 2019,nta neet admit card,ntaneet,neet admit card date,neet 2019 date,neet 2019 admit card date,How To Download NEET Admit Card 2019,

National Testing Agency (NTA) ने NEET 2019 Exam के एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी Admit Card 2019 परीक्षा करवाने वाली एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet .nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के जरिए ही छात्रों को मेडिकल कॉलेजों (एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्सेज) में एडमिशन दिया जाएगा। नीट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया गत वर्ष एक नवंबर 2018 को आरंभ हुई थी, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2018 थी। परीक्षा 5 मई 2019 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। एनटीए ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सोमवार को एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे।

ऐसे करें nta neet Admit Card 2019 डाउनलोड
Step 1 – NEET Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए ब्राउजर में https://ntaneet.nic.in/ntaneet/online/AdmitCardAuth.aspx ओपन करें।
Step 2 – यहां पर आपको Enter Candidate Application/ Application No and Date Of Birth दिखाई देगा। इसके नीचे आप अपना Application No., Date Of Birth तथा दिखाए गए सिक्योरिटी पिन की डिटेल्स भर कर सब्मिट दबाएं।
Step 3 – सब्मिट दबाते ही तुरंत स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इस एडमिट कार्ड को आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।

नोटः एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक कई बार एरर देता है। ऐसे में यही ठीक रहेगा कि आप कुछ देर रूककर दुबारा ट्राई करें।

एडमिट कार्ड के साथ ही ये डॉक्यूमेंट्स भी चाहिए परीक्षा के लिए
Exam का आयोजन 5 मई 2019 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में लगभग 15.19 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षार्थियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज की फोटो, मान्य आईडी प्रुफ (आधार कार्ड, लाइसेंस कार्ड आदि) तथा अन्य सर्टिफिकेट (जैसे PWD) भी ले जाने होंगे। इन्हें दिखाने पर ही परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हेल्पलाइन पर करें कॉन्टेक्ट
NEET Admit Card में किसी भी तरह की समस्या होने पर उसमें सुधार के लिए NTA ने हेल्पलाइन भी स्थापित की है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की समस्या होने पर निम्न पते तथा नम्बर पर कॉन्टेक्ट कर उसका समाधान करवाया जा सकता है।

National Testing Agency (NTA)
C-20 1A/8, सेक्टर-62, IITK आउटरीच सेंटर, नोएडा – 201 309
हेल्पडेस्क कॉन्टेक्ट नम्बरः 8076535482, 7703859909
Email address: ntaneet-ug@nic.in

इस प्रकार रहेगा NEET Exam Schedule
परीक्षार्थी को दोपहर 1.30 बजे तक हर हाल में अपने परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। 1.15 मिनट पर उन्हें निर्धारित सीट अलॉट कर दी जाएगी। दोपहर 1.30 से 1.45 बजे तक उन्हें परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं उनके एडमिट कार्ड चेक किए जाएंगे। इसके बाद अगले पांच मिनट में उन्हें बुकलेट पर अपना रोल नम्बर, नाम तथा अन्य डिटेल्स भरनी होगी। ठीक 2.00 बजे एग्जाम आरंभ हो जाएगा जो शाम 5.00 बजे तक चलेगा।

Home / Education News / Exam / NEET Admit Card 2019 हुए जारी, ntaneet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो