प्रश्न (1) – भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
(अ) बजरंग पूनिया
(ब) सत्येंद्र डागर
(स) सुशील कुमार
(द) महाबली शेरा
प्रश्न (2) – हाल ही चर्चा में रहा माउंट अगुंग किस देश का एक सक्रिय ज्वालामुखी है?
(अ) कंबोडिया
(ब) इंडोनेशिया
(स) मलेशिया
(द) फिजी
प्रश्न (3) – किस मंत्रालय ने हाल ही बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए?
(अ) रेल मंत्रालय
(ब) गृह मंत्रालय
(स) रक्षा मंत्रालय
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (4) – निम्न में से किस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
(अ) 23 अप्रेल
(ब) 15 मई
(स) 20 अप्रेल
(द) 12 मई
प्रश्न (5) – शेखावाटी क्षेत्र का लोकप्रिय नृत्य है-
(अ) ढोल नृत्य
(ब) गीदड़ नृत्य
(स) डांग नृत्य
(द) बिंदोरी नृत्य
प्रश्न (6) – ईस्ट इण्डिया कम्पनी की बुराइयों को दूर करने के लिए ‘रेग्यूलेटिंग एक्ट’ कब पास किया गया?
(अ) 1765 ई में
(ब) 1757 ई में
(स) 1784 ई में
(द) 1773 ई में
प्रश्न (7) – किस शासक के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ था?
(अ) अशोक
(ब) कालाशोक
(स) कनिष्क
(द) अजातशत्रु
प्रश्न (8) – किसके परामर्श से राष्ट्रपति केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के मंत्री नियुक्ति करता है?
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) उपराष्ट्रपति
(स) मुख्य न्यायाधीश
(द) इनमें में कोई नहीं
प्रश्न (9) – लोकपाल (ओम्बुड्समैन) की शुरुआत किस देश से हुई?
(अ) नार्वे
(ब) फिनलैंड
(स) स्वीडन
(द) डेनमार्क
प्रश्न (10) – ऐरोमैटिक यौगिकों का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
(अ) मिथेन
(ब) बेंजीन
(स) फिनॉल
(द) ऐनिलीन
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब)