scriptUP Police PET Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड, शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 से 27 दिसंबर तक होगी आयोजित | how to download UP Police PET Admit Card 2018 | Patrika News
परीक्षा

UP Police PET Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड, शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 से 27 दिसंबर तक होगी आयोजित

UP Police PET Admit Card 2018

जयपुरDec 20, 2018 / 02:51 pm

Deovrat Singh

UP Police PET Admit Card 2018

UP Police PET Admit Card 2018

UP Police PET Admit Card 2018 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी वे अभ्यर्थी अच्छे से शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करते रहें। रिजर्व नागरिक पुलिस और पीएसी की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 20 दिसंबर (आज) को जारी जाने हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के साथ शारीरिक मापतौल कार्यक्रम होगा, साथ ही दस्तावेज सत्यापन भी किए जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। UP Police PET Admit Card 2018 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर अधिसूचना यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 19 दिसंबर को जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शारीरिक परीक्षण 24 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Home / Education News / Exam / UP Police PET Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड, शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 से 27 दिसंबर तक होगी आयोजित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो