34.82 प्रतिशत रहा परिणाम
डोटासरा ने बताया कि ओपन स्कूल की मार्च-मई 2019 की कक्षा 12वीं में कुल 61 हजार 181 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, इनमें से 60 हजार 709 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 21 हजार 138 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 11 हजार 810 महिलाएं तथा 9 हजार 328 पुरुष परीक्षार्थी रहे हैं। 12वीं का परिणाम 34.82 प्रतिशत रहा। महिला अभ्यर्थियों का परिणाम इस बार पुरुषों की तुलना में 9.45 प्रतिशत अधिक रहा है।