scriptUGC NET Admit Card जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड | UGC NET Admit Card released soon, download at ntanet.nic.in | Patrika News
परीक्षा

UGC NET Admit Card जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card June 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करेगी।

जयपुरMay 15, 2019 / 03:40 pm

सुनील शर्मा

UGC NET,UGC NET 2019,UGC NET June 2019,UGC NTA NET 2019 Image Correction Process,NTA NET 2019,UGC NET JUne 2019 image correction,UGC NET 2019 image correction,

UGC NET,UGC NET 2019,UGC NET June 2019,UGC NTA NET 2019 Image Correction Process,NTA NET 2019,UGC NET JUne 2019 image correction,UGC NET 2019 image correction,

UGC NET Admit Card June 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करेगी। UGC NET Admit Card एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी माह में 20 जून से UGC NET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

परीक्षा 20 जून को आरंभ होकर 28 जून तक चलेगी। परीक्षा 3 घंटे की दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट के पेपर का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च को आरंभ हुई थी तथा 30 मार्च तक चली थी।

यूजीसी नेट से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के हल के लिए एनटीए ने हेल्पडेस्क भी स्थापित की है। इस हेल्पडेस्क से सहायता प्राप्त करने हेतु ugcnet-nta@nic.in, queries.net.nta@gmail.com पर ईमेल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें UGC NET Admit Card June 2019 डाउनलोड
Step 1 – यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in ओपन करें।
Step 2 – यहां होम पेज पर ही ‘UGC NET 2019 Admit Card’ लिंक दिया गया है जो एडमिट कार्ड जारी होते ही एक्टिव हो जाएगा।
Step 3 – इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिसमें छात्रों को अपने एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य मांगी गई डिटेल्स फीड कर सब्मिट करना होगा।
Step 4 – इससे एक नया पेज ओपन होगा जहां छात्रों को उनका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / Exam / UGC NET Admit Card जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो