scriptफैजाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा | Police launched campaign against abusers of girl students | Patrika News
फैजाबाद

फैजाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

सड़कछाप मजनुओं के खिलाफ पुलिस ने चलाया ख़ास अभियान स्कूल कालेज के पास घूम रहे लोगों को दी नसीहत

फैजाबादSep 15, 2018 / 12:10 pm

अनूप कुमार

Police launched campaign against abusers of girl students

फैजाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फैजाबाद : प्रदेश में महिलाओं के साथ अक्सर होने वाली छेड़खानी और हिंसक वारदातों पर नकेल लगाने के लिए पूरे प्रदेश में समय समय पर अभियान चलाये जाते हैं | इन अभियानों के अलावा महिलाओं को आत्मरक्षा के हुनर और आत्मविश्वाश जगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है | इसी कड़ी में फैजाबाद में भी इन दिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर शहर के अलग अलग इलाकों में स्थित लड़कियों के स्कूल कालेज के पास विशेष अभियान चलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर कार्यवाही की जा रही है | लगातार चल रहे इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को भी आपरेशन मजनू के तहत महिला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने स्कूल कालेज के आस पास सघन अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और कुछ को हिदायत देकर छोड़ा |
सड़कछाप मजनुओं के खिलाफ पुलिस ने चलाया ख़ास अभियान स्कूल कालेज के पास घूम रहे लोगों को दी नसीहत

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, स्कूल व कॉलेजों के पास मिले शोहदों पर शिकंजा कसा गया और छात्राओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया। श्री चौरसिया के निर्देश पर महिला थाना की थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों के आसपास एंटी रोमियो दल ने चेकिंग की। इस दौरान मिले शोहदों व युवकों का नाम व पता पुलिस टीम ने नोट किया और उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। महिला थानाध्यक्ष पाण्डेय ने कॉलेज की प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं से भी बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को नारी सुरक्षा के तरीके, महिला हेल्प लाइन सहित सुरक्षा के कई टिप्स दिए। अभियान में महिला थाने की कई उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी शामिल रहीं। इस अभियान के उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर नकेल लगाना है | इस अभियान के चलते पूरे दिन अफरा तफरी का रहा |

Home / Faizabad / फैजाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो