scriptराज्य महिला आयोग की टीम पहुंची फैजाबाद महिला अस्पताल का किया निरीक्षण | Rajya Mahila Ayog Inspected Womens hospital Faizabad | Patrika News
फैजाबाद

राज्य महिला आयोग की टीम पहुंची फैजाबाद महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

फैजाबाद के महिला जिला चिकित्सालय में डाक्टरों नर्सों की कमी के अलावा मरीजों से खराब व्यवहार भी है मुद्दा

फैजाबादAug 31, 2018 / 06:08 pm

अनूप कुमार

Rajya Mahila Ayog Inspected Womens hospital Faizabad

Faizabad Jila Mahila Aspatal

फैजाबाद : शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की टीम ने फैजाबाद के महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष अंजू चौधरी व सदस्य सुमन सिंह शामिल रहीं।निरीक्षण के दौरान टीम को महिला हड़ताल में खामियां ही खामियां मिली।यही नहीं मरीज को पीने वाले पानी का आरो मशीन भी बंद मिला। जब आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य ने मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो मरीजों ने बताया कि बिना सुविधा शुल्क के पैथोलॉजी में जांच भी नहीं होती यही नहीं मरीजों ने दवा ना मिलने की भी शिकायत की। बताते चलें कि फैजाबाद के जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ होने और इलाज में लापरवाही के मामलों की शिकायत मिलने पर आज महिला आयोग की टीम ने अस्पताल की जांच पड़ताल की |
फैजाबाद के महिला जिला चिकित्सालय में डाक्टरों नर्सों की कमी के अलावा मरीजों से खराब व्यवहार भी है मुद्दा

खासकर जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्सों की कमी से उनकी समस्याओं से महिला टीम रूबरु हुई।मरीजों ने यहां तक शिकायत की कि जिला अस्पताल में नर्स का व्यवहार भी सही नहीं है जिसके कारण नर्स और मरीजों के बीच तालमेल सही नहीं बैठता।जिससे आये दिन जिला महिला अस्पताल में उपद्रव होता रहता है। टीम ने कहा कि जिला महिला अस्पताल का रेनोवेशन की भी जरूरत है। यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। इन सब शिकायतों को लेकर महिला आयोग की टीम सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी फिलहाल जिला अस्पताल में मिली शिकायतों टीम संतुष्ट नहीं दिखी। बताते चलें कि जिला महिला अस्पताल में बीते दिनों महिला मरीज की मौत के बाद बवाल हो गया था | हालांकि इस मामले में बाद में पी एम रिपोर्ट में महिला की मौत में लापरवाही की बात नही आई थी | राज्य महिला योग की टीम के निरीक्षण के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा और महिला अस्पताल के कर्मचारी सब कुछ चाक चौबंद करने में जुटे रहे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो