सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था और अयोध्या के विकास को लेकर गिनाई पिछली सपा सरकार की उपलब्धियां अयोध्या नगर निगम चुनाव का प्रचार करने फैजाबाद पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर रखा,नरेश उत्तम पटेल ने राम की नगरी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है अयोध्या नगर निगम में सच की जीत होगी और झूठ की हार, भाजपा पर निशाना साधते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि लोगों को काम और इंसाफ चाहिए जो भाजपा की सरकार में आम जनता को नहीं मिल पा रहा है.अयोध्या में विकास के प्रश्न पर नरेश उत्तम ने कहा कि अयोध्या का विकास सिर्फ अखिलेश यादव ने किया है और दोबारा अगर मौका मिलता है तो अखिलेश यादव अयोध्या का और विकास करेंगे.वहीं सीतापुर बलात्कार मामले पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में कानून का राज नहीं है और भाजपा के लोग संविधान पर भरोसा नहीं रखते जिसके कारण आम लोगों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है. नरेश उत्तम पटेल सपा की मेयर प्रत्याशी गुलशन बिंदू के समर्थन में जनसभा करने फैजाबाद पहुंचे थे.जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे एमएलसी लीलावती कुशवाहा व पूर्व विधायक आनंद सेन यादव अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.