scriptशिवपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा डंके की चोट पर मैंने दिया भाजपा को वोट | Shivpal Yadav big statement over voting BJP and supporting Mulayam | Patrika News
फैजाबाद

शिवपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा डंके की चोट पर मैंने दिया भाजपा को वोट

फैज़ाबाद पहुंचे समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।

फैजाबादSep 16, 2018 / 04:29 pm

Abhishek Gupta

Shivpal

Shivpal

फैजाबाद. फैज़ाबाद पहुंचे समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव में आस्था जताई और कहा कि सेक्युलर मोर्चा बनाने के पहले नेता जी का आशीर्वाद लिया था और आदेश भी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वो चाहते हैं कि मुलायम सिंह यादव उनके मोर्चे के अध्यक्ष हों। इसी के साथ उन्होंने बड़े महत्वपूर्ण चुनाव में भाजपा को वोट करने की बात भी कही।
नेताजी किसी भी दल से लड़े चुनाव, सेक्युलर मोर्चा करेगा सपोर्ट-

शिवपाल यादव बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली में भाग लेने के लिए फैजाबाद पहुंचे हैं। यह रैली शहर के गुलाब बाड़ी के मैदान में आयोजित की गई थी जहां सेकुलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का भी नेताजी को ऑफर दिया गया है। नेताजी किसी भी दल से चुनाव लड़े समाजवादी सेकुलर मोर्चा उनको सपोर्ट करेगा। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि भविष्य में कोई भी दल हम बनाते हैं तो उसके भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी ही होंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को दिया वोट-

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव पर बड़ा खुलासा करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल दल की बैठक में भी नहीं बुलाया जिसके कारण उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को वोट दिया। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट मांगा था जबकि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुझसे वोट नहीं मांगा, इसलिए उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को डंके की चोट पर वोट दिया। शिवपाल के इस बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी इसपर यकीन करना मुश्किल था।
जुटी भारी भाड़ी-

गुलाब बाड़ी मैदान में लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा थी। यही नहीं रैली में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी जमकर दिखाई। गुलाब बाड़ी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ये भीड़ समाजवादी पार्टी के लिए खतरा माना जा रहा है। जो भीड़ थी या तो समाजवादी पार्टी के कुनबे की थी या तो फिर बहुजन समाज पार्टी से। दोनों पार्टियों के लिए गुलाब बाड़ी मैदान की भीड़ खतरे की घंटी।

Home / Faizabad / शिवपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा डंके की चोट पर मैंने दिया भाजपा को वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो