scriptहरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले | 327 new corona positives found in Haryana | Patrika News
फरीदाबाद

हरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

गुरुग्राम सबसे अधिक 215 केस

फरीदाबादJun 04, 2020 / 10:47 pm

Chandra Prakash sain

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोटो

फरीदाबाद. हरियाणा प्रदेश में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को अब तक एक दिन सबसे अधिक 327 नए केस हरियाणा प्रदेश में मिले है और 215 गुरूग्राम में पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि अब तक सबसे अधिक गुरुग्राम में 160 केस गत बुधवार को मिले थे। वहीं वही गुरुग्राम में प्रदेश के मुकाबले करीब 45 फीसदी केस हो गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस तरह बडी है कि जहां मई महीने में 717 पॉजिटिव केस सामने आए थे वहीं जून महीने के चार दिन में ही गुरुग्राम में 636 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। तथा गुरुग्राम में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढकर 1410 हो गई है। जबकि रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 288 पर ही थमी हुई है।
गुरूग्राम में कोरोना पेशेंट की रफ्तार पकडने के बाद थम नहीं रही है। मार्च महीने में मात्र 10 केस गुरूग्राम में पाए गए थे। लेकिन अप्रैल महीने में 47 मई महीने में पहले दस दिन में ही 85 अगले दस दिन में 84 जबकि मई के अंतिम 11 दिन में ही 548 पॉजिटिव केस मिल गए। अब हाल ये है कि जून महीने के पहले चार दिन में ही पॉजिटिव केस का आंकडा 636 तक पहुंच गया हैं। फरीदाबाद में 35 ,रोहतक में 13, हिसार में 8 भिवानी में , 12 करनाल में, 8 पलवल में, 7 मेवात में 4 केस मिले हैं।
हरियाणा की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें….

Home / Faridabad / हरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो