scriptहरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, गुरुग्राम में सर्वाधिक 215 केस | 327 New Corona Positives In Haryana, Highest 215 Cases In Gurugram | Patrika News
फरीदाबाद

हरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, गुरुग्राम में सर्वाधिक 215 केस

कोरोना संक्रमितों की रफ्तार पकडऩे के बाद सिलसिला थम ही नहीं रहा जून माह के पहले चार दिन में ही पॉजिटिव केस 636 तक जा पहुंचे

फरीदाबादJun 04, 2020 / 11:11 pm

Devkumar Singodiya

फरीदाबाद. हरियाणा प्रदेश में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को अब तक एक दिन सबसे अधिक 327 नए केस हरियाणा प्रदेश में मिले है। इनमें 215 गुरुग्राम में पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि अब तक सबसे अधिक गुरुग्राम में 160 केस गत बुधवार को मिले थे। वहीं वही गुरुग्राम में प्रदेश के मुकाबले करीब 45 फीसदी केस हो गए हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस तरह बढ़ी है कि जहां मई माह में 717 पॉजिटिव केस सामने आए थे, वहीं जून माह के चार दिन में ही गुरुग्राम में 636 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गुरुग्राम में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1410 हो गई है। जबकि रिकवर होने वाले पेशेंट्स की संख्या 288 पर ही थमी हुई है।

मार्च में 10 तो जून में 636 पर पहुंचा आंकड़ा

गुरुग्राम में कोरोना पेशेंट की रफ्तार पकडऩे के बाद थम ही नहीं रही है। मार्च माह मेें मात्र 10 केस गुरुग्राम में पाए गए थे, लेकिन अप्रेल माह में 47, मई के पहले दस दिन में 85, अगले दस दिन में 84। जबकि मई के अंतिम 11 दिन में ही 548 पॉजिटिव केस मिल गए।

अब हाल ये है कि जून माह के पहले चार दिन में ही पॉजिटिव केस का आंकडा 636 तक पहुंच गया हैं। फरीदाबाद में 35, रोहतक में 13, हिसार में 8, भिवानी में 12, करनाल में 8, पलवल में 7 और मेवात में 4 केस मिले हैं।

Home / Faridabad / हरियाणा में 327 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, गुरुग्राम में सर्वाधिक 215 केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो