फरीदाबाद

हरियाणा के यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार

इस मामले में अभियुक्त अज्ञात है…

फरीदाबादSep 30, 2018 / 05:42 pm

Prateek

(यमुनानगर/फरीदाबाद): देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की संख्या बढती ही जा रही है। देश के अलग-अलग कोने से रोज ऐसे मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामल हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद छोटी बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। दरअसल यहां रेलवे स्टेशन पर एक पांच साल की बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

हरियाणा के यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में अभियुक्त अज्ञात है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में यमुनानगर के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।

 

मजदूरी करते है बच्ची के माता पिता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बरेली का एक दम्पत्ति शनिवार रात यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दो बच्चों के साथ सोया हुआ था। तभी दंपति की आंख खुली और उन्होंने देखा तो बच्ची उनके पास नहीं सो रही थी। फिर उन्होंने तुरंत उठकर आस पास देखा तो भी बच्ची नहीं मिली। बच्ची के गायब होने का पता चलने के बाद रात को ही बच्ची की तलाश शुरू कर की गई। बहुत देर तक ढूंढने के बाद बच्ची प्लेटफाॅर्म नम्बर दो पर बेहोश हालत में मिली। बताया जा रहा है कि दंपति प्लेटफाॅर्म के नजदीक ही रेलवे यार्ड में मजदूरी करता है ।

 

यह भी पढे: हैदराबाद: ऑटो ड्राइवर ने सात साल की बच्ची के साथ की गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

Home / Faridabad / हरियाणा के यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.