scriptपंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह | General JJ Singh wants to fight Lok Sabha election from Firozpur | Patrika News
फरीदकोट

पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह

जेजे सिंह ने कहा कि उनके लिए यह घर वापसी की तरह होगा…

फरीदकोटJan 24, 2019 / 07:35 pm

Prateek

jj singh file photo

jj singh file photo

(फरीदकोट,फिरोजपुर): पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लडने के इच्छुक हैं। जेजे सिंह ने वर्ष 2017 में पटियाला विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के सामने चुनाव लड़ा था लेकिन वे नाकाम रहे थे।


जेजे सिंह ने गुरूवार को दिल्ली में कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा से पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस को अवगत करवा दिया है और अब एलायंस को फैसला करना है। जेजे सिंह ने कहा कि उनके लिए यह घर वापसी की तरह होगा। उनके पिता की नियुक्ति फिरोजपुर में रही है। बाद में वेस्टर्न आर्मी कमांडर के बतौर मैंने पठानकोट से फिरोजपुर तक सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।

 

पिछले चुनाव में हुआ था धोखा—जेजे सिंह

पटियाला विधानसभा सीट से हार पर जेजे सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मेरे साथ धोखा किया गया। यह चुनाव स्वच्छ नहीं था। फिरोजपुर मेरी स्वाभाविक पसंद है। मैं वहां कॉलेज गया था और बाद में सेना कमांडर के बतौर वहां सेवाएं दी थीं। जेजे सिंह ने हाल में शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था।


कांग्रेस को बताया प्रदेश के लिए तबाही

उन्होंने कहा कि पंजाब का राजनीतिक परिवेश तुरन्त बदलने की जरूरत है। स्वार्थी नेताओं ने समृद्ध व प्रगतिशील प्रदेश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मैं समझता था कि शिरोमणि अकाली दल के साथ इस परिवर्तन में मेरा भी योगदान होगा लेकिन वहां शीर्ष नेतृत्व में मूल्यों और क्षमता में भारी कमी दिखाई दी। दुखद तो यह है कि कांग्रेस सरकार भी प्रदेश के लिए तबाही बन रही है। आम आदमी पार्टी अपनी अन्तर्कलह के कारण नष्ट हुई जा रही है। लोकसभा में अभी फिरोजपुर सीट का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया करते हैं लेकिन वे अपने पुत्र के कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अकाली दल से अलग हो गए।

Home / Faridkot / पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो