scriptविदेश जाकर बदल गई बीवी, पति ने उठाया खौफनाक कदम | Husband committed Suicide due to wife in Australia latest news | Patrika News
फरीदकोट

विदेश जाकर बदल गई बीवी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

सलील के पिता राजेश महेंद्रू ने पुलिस को अवगत कराया है कि उनके बेटे सलील की लड़की के साथ आठ महीने पहले कस्बा नकोदर के एक गुरुद्वारे में शादी हुई थी।

फरीदकोटJul 04, 2020 / 01:12 pm

Bhanu Pratap

Salil

विदेश जाकर बदल गई बीवी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में इस तरह के किस्से तो अनेक है कि पति विदेश जाकर बदल गया। इस बार मामला कुछ उल्टा है। यहां एक पत्नी विदेश जाकर बदल गई। पति से बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
फांसी के फंदे पर लटका मिला कारोबारी का बेटा

जालंधर जिले में चरणजीतपूरे के रहने वाले मोमबत्ती कारोबारी राजेश महेंद्रू के बेटे सलील महेन्द्रू ने गत रात्रि में आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय सलील अपने कमरे को बंद कर फंदे पर लटक गया। इस घटना से परिवार में कोहराम है। सलील की आत्महत्या के पीछे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली लड़की को बताया जा रहा है, जो उसकी पत्नी है।
गुरुद्वारे में हुई थी शादी

सलील के पिता राजेश महेंद्रू ने पुलिस को अवगत कराया है कि उनके बेटे सलील की लड़की के साथ आठ महीने पहले कस्बा नकोदर के एक गुरुद्वारे में शादी हुई थी। लड़के की मां और लड़की के परिवार के सदस्य इस शादी में शामिल हुए। कुछ दिन पहले लड़की के पिता को इस शादी का पता चला तो उन्होंने सलील को धमकियां देनी शुरू कर दीं और अपनी बेटी के फ़ोन पर नंबर ब्लॉक करवा दिये। जनवरी के महीने में लड़की ऑस्ट्रेलिया चली गई थी और वहीं रह रही है। लड़की ने बात करना बंद कर दिया। इस कारण सलील परेशान था। लड़की का पिता सलील को धमकी भी देता था।
क्या कहना है पुलिस का

पुलिस अधिकारी भगतवीर सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि दोनों में आठ महीने से दोस्ती थी, जो शादी में बदल गई। ऑस्ट्रेलिया जाकर लड़की ने बात करना बंद कर दिया। सलील के पिता की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Home / Faridkot / विदेश जाकर बदल गई बीवी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो