scriptराष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर पंजाब की सभी 13 सीटों पर लडेगी चुनाव | Rashtriya Janshakti Party-Secular will contest on 13 seats of punjab | Patrika News
फरीदकोट

राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर पंजाब की सभी 13 सीटों पर लडेगी चुनाव

राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर के संयोजक बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के भतीजे चरणजीत सिंह आजाद है…

फरीदकोटApr 25, 2019 / 04:25 pm

Prateek

party

party

(चंडीगढ,फरीदकोट): लोकसभा चुनाव के दौर में पंजाब और चंडीगढ में नई पार्टी सामने आई है। पंजाब में राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर ने अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान किया। इसके साथ ही पार्टी के सात उम्मीदवार घोषित किए जा चुके है।

राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर के संयोजक बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के भतीजे चरणजीत सिंह आजाद है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजा सिंह है। दोनों ने पार्टी के चार लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान किया। पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से राजेन्द्र कौर सफारी, पटियाला से अजायब सिंह बिठोई, संगरूर से जसवंत सिंह लडवानजारा, फिरोजपुर से हरजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने बताया कि पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडने जा रही है। अब छह उम्मीदवार और घोषित किया जाना है।


पार्टी दलितों को एकजुट करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम करेगी। साथ ही नशे की समस्या को समाप्त करेगी। लोक मंच पंजाब, स्वराज इंडिया, अम्बेडकर भलाई मंच, पीपुल्स फोरम ने पार्टी को समर्थन दिया है। उधर चंडीगढ लोकसभा सीट से भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से सरबजीत सिंह सोहल ने चुनाव लडने का ऐलान किया है।

Home / Faridkot / राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी-सेक्युलर पंजाब की सभी 13 सीटों पर लडेगी चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो