जिले में तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है जहां से उनको राममनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी का कहना था जिसकी उसने हत्या की है वह उसके सगे मौसी का परिवार था। दीवार का पुराना मामला चल रहा था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय से कई बार कर चुका था। उसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया तो आरोपी फरार रहने लगे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह पुलिस को परेशान नहीं करना चाहता था इसलिए हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों परिवार सगे सम्बन्धी थे। इनका आपस में पुराना विवाद चल रहा था। आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।