फर्रुखाबाद

यूपी वेदर अलर्ट: आसमान में बादल, धूल भरी आंधी, भीषण गर्मी का प्रकोप, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गर्म हवाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी से बचने के लिए यह सलाह दी है। ‌

फर्रुखाबादApr 24, 2024 / 05:16 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सामान्य से तेज गति से हवा चलने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। आगामी 26 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात आसमान साफ रहेगा। आगामी 25 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें

नौकरी में आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र, रोजगार देने में सरकार जीरो- डिंपल यादव

आज फर्रुखाबाद में दिन में आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज धूप भी निकलती रही। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 25 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवा चलने की संभावना है। ‌
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

 कानपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 अप्रैल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Farrukhabad / यूपी वेदर अलर्ट: आसमान में बादल, धूल भरी आंधी, भीषण गर्मी का प्रकोप, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.