scriptजिम से नहीं योग से बन रहे हैं युवा खूबसूरत और शक्तिशाली, जानिए कैसे | Youth learning yoga to stay fit, fine and beautiful | Patrika News
फैशन

जिम से नहीं योग से बन रहे हैं युवा खूबसूरत और शक्तिशाली, जानिए कैसे

महिलाएं और युवा अब जिमिंग से ज्यादा फिटनेस और हैल्दी रहने के लिए योगा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं

Jun 22, 2018 / 10:03 am

सुनील शर्मा

yoga,meditation,health tips,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

yoga, meditation, health tips, lifestyle tips in hindi, fashion tips in hindi, relationship tips in hindi

फिटनेस और एक्टिव रहने के लिए जहां यूथ और महिलाएं जिम को प्रिफर करते थे, वहीं धीरे-धीरे अब महिलाएं हों या बुजुर्ग सभी स्वस्थ व निरोगी काया के लिए योगा को प्रिफर कर रहे हैं इसलिए अब देश के युवा फिट रहने के लिए योगा को प्रिफर कर रहे हैं। योगा इंस्ट्रक्टर ने बताया कि महिलाएं और युवा अब जिमिंग से ज्यादा फिटनेस और हैल्दी रहने के लिए योगा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसका एक कारण यह है कि लोग जिम की तुलना में नैचुरोपैथी को ज्यादा प्रिफर कर रहे है।
योगा टीचर कांता गुप्ता बताती हैं कि महिलाएं योगा की तरफ रुचि दिखा रही हैं। महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ एक्टिव रहने के लिए योगा के विभिन्न आसन सीख रही हैं। अभी करीब 35 महिलाएं डेली रुटीन में से समय निकालकर योगा सीखने आ रही हैं। कांता बताती हैं कि महिलाओं की योगा के लिए दिलचस्पी को देखते हुए शाम के समय निशुल्क योगा की क्लासेज देती हूं।
युवा और महिलाएं हैं ज्यादा सक्रिय
देश में बहुत से ऐसे योगा टीचर है जो लोगों के लिए कई शिफ्ट में योग क्लासेज देते हैं। इन क्लासेज में महिलाएं और यूथ सबसे ज्यादा सक्रियता से हिस्सा ले रहे हैं। 65 वर्षीय जुगल बताते है कि वे करीब 70 साल से लोगों को योगा सिखा रहे और उनके बेटे करीब 20 साल से योग का पाठ पढ़ा रहे है। उन्होनें बताया कि क्षेत्र कई महिलाएं और यूथ योग से जुड़ते जा रहे है।
प्राणायाम से लेकर विभिन्न आसन
अशोक मार्ग के परमानंद हॉल में निशुल्क हर सुबह 6.20 से 7.20 बजे तक योगा क्लासेज संचालित होती है। खुशबू कांवर बताती है कि इस क्लास में 20 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। क्लासेज में प्राणायम से लेकर धनुरासन, वृक्षासन, सूर्यनमस्कार और व्रजासन जैसे कई लाभकारी आसन सिखाए जाते हैं। योग गुरु खुशबू कांवर बताती है कि योगा में पिछले कुछ समय में लोगों का इंटरेस्ट बढ़ा है, लोग इस ओर काफी आकर्षित हुए हैं।

Home / Fashion / जिम से नहीं योग से बन रहे हैं युवा खूबसूरत और शक्तिशाली, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो