उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी और अरुण पाठक भी शामिल होंगे।
कॉलेज प्रशासन सुपर स्पेशियलिटी विंग की खासियत और मरीजों को होने वाले लाभ का वीडियो प्रजेंटेशन करेगा। एलएलआर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।