script18 फीट लम्बा अजगर निगल गया जिंदा नीलगाय, खौफनाक मंजर देखकर लोगों में दहशत | Python Swallowed Nilgai Alive Caught on Camera Villagers in Panic | Patrika News
फतेहपुर

18 फीट लम्बा अजगर निगल गया जिंदा नीलगाय, खौफनाक मंजर देखकर लोगों में दहशत

फतेहपुर के खागा कोतवाली अंतर्गत कटोघन गांव के बाहर अजगर ने किया नीलगाय का शिकार।
पहले उसे जकड़कर ले ली जान उसके बाद धीरे-धीरे अजगर ने नीलगाय को निगलना शुरू किया।
गांव वालों ने देखा तो अजगर के मुंह से नीलगाय के दो पैर दिख रहे थे और उसका पेट फूला हुआ था।

फतेहपुरSep 28, 2020 / 11:44 am

रफतउद्दीन फरीद

Python

अजगर

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में 18 फीट लंबे विशालकाय अजगर ताक में बैठा था कि अचानक एक नीलगाय उसके नजदीक से गुजरी। नीलगाय संभल पाती कि उसके पहले ही अजगर ने तुरंत हमला कर उसे जकड़ लिया। देखते ही देखते अजगर बड़ी सी नीलगाय को निगल गया। नजारा देखकर लोग डर गए और तुरंत फोन कर वन विभाग के लोगों को बुलवा लिया। टीम ने किसी तरह से रेस्क्यू कर विशालकाय अजगर को काबू में किया, जब जाकर लोगों में दहशत कुछ कम हुई।

 

घटना फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अन्तर्गत आने वाले कटोघन गांव के बाहर जंगल से गुजर रहे लोगों ने जब विशालकाय अजगर देखा तो वहीं ठिठक गए। थोड़ी ही देर में अजगर की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। इतना विशाल अजगर देखकर लोगों में खौफ था और कोई पास नहीं जा रहा था। हिम्मत करके कुछ लोगों ने दजदीक जाकर देखा तो अजगर के मुंह में एक बड़ी सी नीलगाय थी। यह देखकर लोग डर गए। हालांकि इतना बड़ा शिकार निगलने की वजह से वह सुस्त पड़ा था और बहुज ज्यादा हिल डुल भी नहीं पा रहा था। फिर भी लोगों को उसे देखकर दहशत हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शी ग्मीण ने बताया कि वह उधर से गुजर रहे थे। कुछ आहट पर उन्होंने टाॅर्च जलाई तो विशालकाय अजगर को देखकर उनके होश उड़ गए। बाद में उन लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो अजगर नीलगाय को अपना शिकार बनाकर उसे निगल रहा था। नीलगाय का सिर्फ दो पैर ही अजगर के मुंह के बाहर दिख रहा था। उन्होंने बताया कि पास ही नीलगाय का झुंड था।

 

https://youtu.be/9LO2wMdstZI

 

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम अपने साज ओ सामान के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को काबू में किया। इस दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा था। बताते चलें कि इस गांव में कुछ समय पहले भी अजगर मिला था। तब भी उसने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया था। लोगों में इस बात का खौफ है कि जब विशाल अजगर नीलगाय जैसे बड़े जानवर को निगल सकता है तो इंसान को भी आसानी से अपना शिकार बना सकता है।

By Rajesh Singh

Home / Fatehpur / 18 फीट लम्बा अजगर निगल गया जिंदा नीलगाय, खौफनाक मंजर देखकर लोगों में दहशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो