scriptप्रधान की बहू दो साल के बेटे संग कूएं में कूदी, एक की मौत | woman sucide in fatehpur in family clash | Patrika News
फतेहपुर

प्रधान की बहू दो साल के बेटे संग कूएं में कूदी, एक की मौत

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

फतेहपुरJun 25, 2019 / 07:40 pm

Ashish Shukla

up news

प्रधान की बहू दो साल के बेटे संग कूएं में कूदी, एक की मौत

फतेहपुर. जाफरगंज थाने के भौराजपुर गांव की प्रधान विजमा देवी की बहू पुष्पा ने अपने दो साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में पुष्पा की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल मे दाखिल कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि बिटिया की सास और पति उसे प्रताड़ित करते थे जिस कारण उसने जान देने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भौराजपुर गांव के प्रधान विजमा देवी के बेटे कुलदीप की शादी तीन साल पहले पुष्पा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच में कुछ तकरार उभरकर सामने आने लगे थे। कई बार परिजनों ने इसे सुलझाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला। कुलदीप की मां प्रधान थी इस नाते वो अपने रसूख से पत्नी की बातों को लोगों तक पहुंचने भी नहीं देता था। आखिरकार विवाद इस कदर बढ़ गया कि सोमवार की देर रात को पुष्पा अपने दो साल के बेटे के साथ गांव में ही भदई प्रजापति के दरवाजे स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे सहित महिला को बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए घाटमपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चा अब भी जीवन और मौत से जूझ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो