scriptआज चन्द्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को पड़ेगा बहुत भारी | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
त्योहार

आज चन्द्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को पड़ेगा बहुत भारी

मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है।

Mar 12, 2018 / 09:39 am

सुनील शर्मा

shiva linga puja

shiva linga puja in hindi

वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि ८.३८ तक, तदन्तर परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। परिघ नामक योग की पूर्वाद्र्ध घटियां शुभ कार्यों में त्याज्य हैं। चन्द्रमा सायं ४.२० तक धनु राशि में, इसके बाद मकर राशि में है।
मेष
आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

वृषभ
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं।
मिथुन
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा।

कर्क
लेन देन में सतर्क रहें। आज कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गती आएगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा।
सिंह
धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आपको उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

कन्या
पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है।
तुला
नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आपने खरीदी है, आपको खूब फलने वाली है। मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन देन आज संभल कर करें।

वृश्चिक
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
धनु
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें।

मकर
दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें।
कुम्भ
मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

मीन
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है, जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / आज चन्द्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को पड़ेगा बहुत भारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो