scriptक्या आप जानते हैं कि क्रिसमस को ‘बड़ा दिन’ क्‍यों कहा जाता है? | christmas 2019: Why is christmas called Bada Din | Patrika News
त्योहार

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस को ‘बड़ा दिन’ क्‍यों कहा जाता है?

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को ‘बड़ा दिन’ भी कहा जाता है।

भोपालDec 23, 2019 / 12:28 pm

Devendra Kashyap

merry_chrismas.jpg
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को ‘बड़ा दिन’ भी कहा जाता है। इस त्यौहार को पूरा जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस त्यौहार को ‘बड़ा दिन’ कहकर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि इस दिन को ‘बड़ा दिन’ क्यों कहा जाता है?
ये भी पढ़ें- क्रिसमस ट्री पर लगाएं ये तीन चीज, पूरे साल मिलता रहेगा धन!


25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था।


बताया जाता है कि 25 दिसंबर के दिन रोम के लोग रोमन उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते थे और एक दूसरे को बहुत सारे उपहार देते थे।

बताया जाता है कि धीरे-धीरे यह उत्सव बड़ा होता गया। इसकी भव्यता को देखते हुए इस दिन को लोग बड़ा दिन कहने लगे। तब ही 25 दिसंबर को ‘बड़ा दिन’ कहा जाता है।


हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन खूब दान पुण्य किया जाता है इसलिए इसे ‘बड़ा दिन’ नाम दिया गया। मान्यता है कि इस दिन रात की अपेक्षा दिन बड़ा होता है, यही कारण है कि इस दिन को ‘बड़ा दिन’ कहा जाता है।

ईसाइयों के लिए ये सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इसलिए ये उनके लिए सबसे ‘बड़ा दिन’ होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा भी है। क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस को ‘बड़ा दिन’ क्‍यों कहा जाता है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो