scriptशुक्रवार को धनतेरस, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं | dhanteras on friday, what purchase in these days | Patrika News
त्योहार

शुक्रवार को धनतेरस, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं

धनतेरस के दिन स्थिर लग्न में खरीदारी करना सबसे उत्तम होता है।

भोपालOct 24, 2019 / 10:51 am

Devendra Kashyap

dhanteras_on_friday.jpg
हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मौके पर लोग जमकर खरीदारी भी करते हैं। माना जाता है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक खरीदारी करना शुभ होता है। खासकर धनतेरस के दिन खरीदारी करना सबसे शुभ माना गया है।

जानकार बताते हैं कि धनतेरस के दिन स्थिर लग्न में ही खरीदारी करना सबसे उत्तम होता है। साथ ही दीपावली के एक दिन बाद तक धन खर्च करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदे गए सिक्के या गणेश-लक्ष्मी की पूजा भी दिवाली के दिन स्थिर मुहूर्त में ही करना चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दौरान किन चीजों को खरीदना चाहिए और किन्हें नहीं। हो सकता है तो जिस वस्तु को आप खरीदने चाहते हैं, वह वास्तुशास्त्र के अनुसार लाभदायक ना हो। आइये जानते हैं कि दिवाली में क्या खरीदें और क्या न खरीदें…

धनतेरस के दिन कौड़ी या कौड़ी से जुडी वस्तु जरूर खरीदें। कहा जाता है कि कौड़ी मां लक्ष्मी को काफी पसंद होता है। ध्यान रखें कि कौड़ी या गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा को किसी को उपहार में न दें।
दिवाली पर लोग एक दूसरे को उपहार भी देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, उपहार से किस्मत बनती और बिगड़ती भी है। इस दिन पंचधातु से संबंधित कोई भी सामान उपहार में न दें

दिवाली के दिन उपहार में किसी को सिल्क के बने कपड़े, अपना पेन, रुमाल आदि न दें। लोहे की कोई नुकीली सामान भी उपहार में देने के लिए न खरीदें। इस दिन काला रंग का सामान किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए।
धनतेरस के दिन कोई बड़ी संपत्ति खरीद रहे हैं तो कागज का लेन-देन कर सकते हैं लेकिन इस दिन पेमेंट करने से बचें।

धनतेरस के दिन दूसरे को उपहार में देने के लिए कुछ भी नहीं खरीदें। इस दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदें। सिक्के खरीदना भी शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन कोई भी ऐसा बर्तन न खरीदें, जिसमें तेल रखा जाता हो।

धनतेरस के दिन कपड़े खरीद सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन सादे कपड़े न खरीदें। रंगीन कपड़े खरीद सकते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / शुक्रवार को धनतेरस, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो