scriptगीता जयंती: धन लाभ और प्रमोशन के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय | Geeta Jayanti 2019: do these tips for wealth and promotion | Patrika News
त्योहार

गीता जयंती: धन लाभ और प्रमोशन के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय

मार्गशीष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन ही महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

भोपालDec 08, 2019 / 11:43 am

Devendra Kashyap

geeta_jayanti.jpg
गीता जयंती आज ( 8 दिसंबर 2019 ) है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन ही महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कहा जाता है कि इस दिन भगवद्गीता के दर्शन मात्र से ही बड़ा लाभ होता है। यदि इस दिन गीता के श्लोकों का वाचन किया जाए तो मनुष्य पूर्व जन्म के दोषों से भी मुक्त हो जाता है।

इस तिथि को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। आइये जानते हैं कि आज कौन सा उपाय करना चाहिए..
ये भी पढ़ें- गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य

आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को साबूत पान चढ़ाना चाहिए। इसके बाद पान के पत्ते पर कुमकुम से श्री लिखकर अपनी तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने मात्र से ही धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
आज के दिन 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। ध्यान रखें कि ये काम आपको लगातार 5 एकादशी तक करने होंगे। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रमोशन के योग बनते हैं।
आज के दिन सबसे पहले किसी राधा-कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें और पीले फूलों की माला अर्पण करें। माना जाता है कि ऐसा करने से परेशानियां कम हो जाती हैं।

आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध व केसर डालकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
आज के दिन किसी कृष्ण मंदिर में अनाज अर्पित करें और बाद में इसे गरीबों को दान करें। ऐसा करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / गीता जयंती: धन लाभ और प्रमोशन के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो