scriptपर्वों का संगम- तीन दिनों तक रहेगी चार पर्वों की रौनक | Three days regular festivals in January 2022 | Patrika News
त्योहार

पर्वों का संगम- तीन दिनों तक रहेगी चार पर्वों की रौनक

जानें कब कौन सा समाज मनाएगा कौन सा पर्व?

भोपालJan 09, 2022 / 02:53 pm

दीपेश तिवारी

jan 2022 festival

jan 2022 festival

आने वाले जनवरी 2022 के सप्ताह में देश में तीन दिन पर्वों की रौनक छाई रहेगी। अलग-अलग समाजों के धार्मिक पर्वों से शहर में उत्साह और उल्लास छाया रहेगा। इस दौरान पंजाबी समाज लोहड़ी पर्व मनाएगा, और खुशियां बाटेगा, वहीं मलयाली समाज के लोग मकरविल्लकु मनाएंगे। तमिल समाज के लोग भी पोंगल पर्व मनाएंगे। इसी प्रकार सनातन धर्मावलंबी स्नानदान का पर्व मकर संक्रांति मनाएंगे। इस दिन जगह-जगह पतंगबाजी होगी। इस बार कोरोना को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजन किए जाएंगे।

लोहड़ी: गिद्दा पर थिरकेंगे
सिख पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर सिख पंजाबी समाज के लोगों द्वारा खुशियां मनाई जाएगी। समाज के लोगों द्वारा घर के बाहर मैदानों में अग्नि जलाकर उसमें तिल, गुड़, मक्के के दाने, मूंगफली अर्पित कर अग्नि की परिक्रमा की जाएगी। इस दौरान युवा भंगड़ा और गिद्दा पर थिरकेंगे और अग्नि की परिक्रमा करेंगे। सिख समाज के गुरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि समाज की ओर से लोहड़ी का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

hindu_festival_calender_2022.jpg

मकरविल्लकु: सजेंगे मंदिर
मलयाली समाज के लोग 14 जनवरी को मकरविल्लकु पर्व मनाएंगे। इस दिन देश के विभिन्न अयप्पा मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे, साथ ही पिछले दो माह से चले आ रहे मकरविल्लकु पर्व का समापन भी होगा। सुबह मंदिरों में महागणपति होम, अभिषेक होगा और शाम तक भागवत पारायण होगा। शाम को केले के पत्ते, फूलमालाओं से मंदिर को सजाया जाएगा, इसके साथ ही फूलों की रंगोली मंदिर में सजाई जाएगी। इस दौरान मंदिरों को दीपमालाओं से सजाया जाएगा।

Must Read- Year 2022 Festival List- नए साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

पोंगल: फूलों से सजेगी रंगोली
तमिल समाज के लोग 14 और 15 जनवरी को पोंगल पर्व मनाएंगे। इस मौके पर भगवान सूर्यदेव की आराधना की जाएगी, घरों में पीला चावल पकाकर केले के पत्ते पर भगवान को चावल का भोग लगाया जाएगा। इसी प्रकार घरों के सामने फूलों की रंगोली सजाई जाएगी। केरल में यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इस मौके पर नई फसल की पूजा अर्चना की जाती है, घरों में नए धान से चावल पकाते हैं।

Must Read- Hindu Festival : साल 2022 के पहले पर्व पर बुधादित्य योग और शनि प्रदोष का संयोग

shani-dev

संक्राति: होगी सूर्य आराधना
सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात्रि में होगा, इसलिए संक्रांति का विशेष पुण्यकाल 15 जनवरी को रहेगा। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान दान करने के लिए तीर्थ स्थलों पर पहुंचेंगे। घरों में भी विशेष पूजा अर्चना होगी और तिल के लड्डू, तिल से बने पकवानों का भगवान को भोग लगाया जाएगा। मकर संक्रांति के मौके पर भोपाल में जगह-जगह पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / पर्वों का संगम- तीन दिनों तक रहेगी चार पर्वों की रौनक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो